{"_id":"6141f47d8ebc3e2c206c40ba","slug":"pollution-board-will-investigate-shampoo-industry-again-solan-news-sml3838954165","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण बोर्ड दोबारा करेगा शैंपू उद्योग की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण बोर्ड दोबारा करेगा शैंपू उद्योग की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। खरूणी के समीप शैंपू उद्योग से प्रदूषण की जांच दोबारा होगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नोटिस पर कंपनी ने जवाब दिया है। इस जवाब में पानी की निकासी बंद करने की बात कही है और भविष्य में दूषित पानी न छोड़ने की भी बात दोहराई है।
इस पर अब प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम दोबारा उक्त कंपनी का सर्वे करेगी। बरसात की आड़ में खरूणी में शैंपू और लोशन बनाने वाली कंपनी पर बारिश की आड़ में खड्ड में पानी छोड़ने का आरोप है। इस पर स्थानीय लोगों ने उसकी शिकायत प्रदूषण बोर्ड को की थी।
बीडीसी सदस्य सुरेंद्र सैणी के साथ प्रदूषण बोर्ड के जेई राजेश के नेतृत्व में पानी के सैंपल लिए गए। इसमें शैंपू कंपनी का पानी पाया गया। प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों ने रिपोर्ट बना कर बोर्ड के सदस्य सचिव को सौंप दी थी। इस पर सदस्य सचिव ने कंपनी से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा था।
विज्ञापन
उधर, प्रदूषण बोर्ड के मुख्य अभियंता प्रवीण गुप्ता ने बताया कि कंपनी का जवाब मिला है। इसके आधार पर बोर्ड की टीम दोबारा कंपनी से निकलने वाले पानी के सैंपल लेगी। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उसी आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।