फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   political news solan

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सीमाएं और संपत्ति सुरक्षित : गुर्जर

Wed, 10 Jun 2026 10:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
मोदी के सर्वाधिक लंबे कार्यकाल पर भाजपा ने किया हवन यज्ञ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाजपा सोलन शहरी मंडल की ओर से बुधवार को आर्य समाज मंदिर सोलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक लंबा कार्यकाल पूर्ण करने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा सोलन शहरी मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने की। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। आर्य समाज मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ किया गया और प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने एवं विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया गया।
मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने सहकारिता मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 4399 दिनों का सर्वाधिक लंबा कार्यकाल पूर्ण कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अवधि में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर हुई है और देश के प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं।
विज्ञापन

मुख्यातिथि कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं व देश की संपत्ति और संसाधन भी सुरक्षित हाथों में हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन व्यवस्था स्थापित हुई है, जिससे भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति लोगों का लगाव भी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री संजय मलिक, धर्मेंद्र ठाकुर, अनिल कुमार, दिनेश शुक्ला, राजू कुंद्रा, लाविका, रेणु कलसी, जगदीश गर्ग, कमल शर्मा, पार्षद सुषमा शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed