फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   political

सोलन के डीसी चौक में पीएम का पुतला फूंका

Mon, 14 Dec 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 14 Dec 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
political
सोलन। ब्लॉक कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र सरकार और पीएम का पुतला फूंका। नेशनल हेराल्ड केस में बदले की राजनीति से काम करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।
विज्ञापन


इस दौरान डीसी चौक पर सभी कांग्रेसी एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए पुतले को आग लगाकर विरोध जताया गया। इस दौरान कई पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध के स्वर बुलंद किए।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन ने बलदेव ठाकुर की अध्यक्षता में जिला प्रशासन मुख्यालय सोलन पर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार द्वारा नेशनल हेराल्ड केस को बदले की राजनीति करार दिया। आरोप लगाया गया कि राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से केंद्र सरकार काम कर रही है, जिसका विरोध तेज होगा। जिला प्रशासन मुख्यालय सोलन के बाहर केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस अवसर पर पूर्व विधायक मेजर कृष्णा मोहिनी, नगर परिषद अध्यक्ष कुल राकेश पंत, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, मोहन मेहता, जतिन साहनी, अरविंद गुप्ता, सुरेंद्र सेठी, मुकेश शर्मा, रोहित, अजय वर्मा, श्याम लाल, एसएस झीना, अजय चौहान, हरी मोहन शर्मा, विनोद जिंटा, विकास कालटा, ज्योत्सना ठाकुर, मंजू गौड़, सुरेंद्र बहल ब्लॉक व शहरी कांग्रेस के पदाधिकारी व महिला कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed