{"_id":"630fa69c7c54a142c17fdb8e","slug":"police-team-off-to-arrest-accused-of-open-fire-in-nalagarh-court-premise-solan-news-sml4201804195","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलीकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम रवाना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नालागढ़ कोर्ट परिसर में चली गोली के आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम बाहरी राज्यों के लिए रवाना हो गई है। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं कि आरोपी पड़ोसी राज्यों में छिपे हैं। ऐसे में टीमें बाहर भेज दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को दबोचा जाएगा।
एसपी मोहित चावला ने नालागढ़ डीएसपी अमित यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया है। जो सीसीटीवी कैमरे और साइबर, लोकल गश्त और एक बाहरी राज्यो में दबिश के लिए कार्य कर रही है। पुलिस को इस मामले में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित कर लिया है। पुलिस ने दो टीमों को बाहरी राज्यों के लिए रवाना कर दिया है।
29 अगस्त को कोर्ट परिसर में जब आरोपी अजय ऊर्फ सन्नी को पेशी के बाद वापस लाया जा रहा था, गेट परिसर के पास बाइक पर आए दो लोगों ने उस पर फायर किया। एक साथ तीन फायर किए जिससे एक पुलिस कर्मी बाल-बाल बचा।
विज्ञापन
गोली चलाने के बाद वह जैसे ही बाइक पर भाग रहे थे तो कुछ दूरी के बाद उनका बाइक स्किड हो गया। वे बाइक छोड़ कर पैदल ही साथ लगते जंगल में भाग गए। इस बीच लोगों ने उन्हें जंगल की ओर भागते हुए भी देखा।
नालागढ़ पुलिस ने जंगल में सर्च अभियान चलाया लेकिन पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा। मंगलवार को आईजी पीडी प्रसाद ने भी घटना स्थल का दौरा कर जांच अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की चिह्नित कर लिया है। दो टीमें बाहरी राज्यों के लिए रवाना हो गई हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।