फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Police personnel and others honoured for their excellent work in the special campaign against Chitta

Solan News: चिट्टे के खिलाफ विशेष अभियान में बेहतरीन कार्य करने वाले पुलिस कर्मी समेत अन्य लोग सम्मानित

Wed, 28 Jan 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
सोलन में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने दिया सम्मान
विज्ञापन


उप निरीक्षक नवीन और दलीप ने नशे के कारोबार की 21.50 करोड़ की संपत्ति की है जब्त

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ठोडो मैदान में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सरहानी कार्य करने वाले लोगों और पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। विशेष रूप से चिट्टा तस्करी के खिलाफ अभियान में बेहतरीन कार्य करने वाले उप निरीक्षक नवीन कुमार और दलीप सिंह को भी सम्मानित किया गया। दोनों अधिकारियों ने नशा तस्करों की लगभग 21.50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस थाना धर्मपुर में तैनात दलीप सिंह ने मादक पदार्थों के 26 मामलों में निर्णायक कार्रवाई कर 49 आरोपियों को गिरफ्तार किया और नशे के अवैध कारोबार की करीब 9.50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की। वहीं उप निरीक्षक नवीन कुमार को वर्ष 2025 में नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और लगभग 12 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के लिए सम्मानित किया गया। विशेष जांच इकाई सोलन में कार्यरत पुलिस उप निरीक्षक ज्ञान चंद, मुख्य आरक्षी विरेंद्र कुमार, मानक सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार, मुख्य आरक्षी जगदीश कुमार और मुख्य आरक्षी अनुपम की टीम को भी 50 से अधिक चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार करने और 7 करोड़ रुपये की गैरकानूनी संपत्ति जब्त करने में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा थाना सदर सोलन में तैनात मुख्य आरक्षी विरेंद्र कुमार, थाना कंडाघाट के मानक मुख्य आरक्षी मोहम्मद रफी, पुलिस चौकी सुबाथू के आरक्षी महेश कुमार और पुलिस थाना धर्मपुर के मुख्य आरक्षी विनोद कुमार को उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। महिला पुलिस थाना सोलन की प्रभारी कविता को महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने और महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।

इन्हें भी मिला सम्मान
स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अन्हेच के प्रधानाचार्य निशी कांत को राज्य स्तरीय मॉडल निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिलाने के लिए, डीपीई राजकुमार को बास्केटबॉल प्रशिक्षण और सेवाओं के लिए, राजकीय महाविद्यालय सोलन की छात्रा दिव्यांशी शर्मा और छात्र कनिष्क शर्मा को राष्ट्रीय और अंतरराज्यीय युवा कार्यक्रमों में भाग लेने और देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिला रेडक्रॉस समिति सोलन के रोगी वाहन चालक सुरेंद्र शर्मा को लगातार कार्यरत रहने और प्रशंसनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed