फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   police ki pathshala in nalagarh

Solan News: अनजान वेबसाइट या लिंक पर न करें क्लिक, ठगी का हो सकते हैं शिकार

Wed, 29 Oct 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ में विद्यार्थियों को दी नशे के दुष्प्रभावों, साइबर क्राइम की जानकारी
विज्ञापन

नशा बेचने वालों की सूचना देने वाले का नाम रखा जाता है गुप्त : नरेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के अल्पाइन पब्लिक स्कूल में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नालागढ़ पुलिस थाना से उप निरीक्षण नरेंद्र सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्कूल, घर और आसपास के क्षेत्र में कोई नशा बेचता है, तो इसकी सूचना पुलिस के टोल फ्री नंबर 118 नंबर पर दें। जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है। मानसिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गलत लोगों की बातों में आकर युवा नशे का शिकार हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कभी भी मोबाइल पर अनजान वेबसाइट या लिंक पर क्लिक न करें। ऐसा करने से आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति के साथ अकाउंट नंबर, ओटीपी, पासवर्ड, आधार नंबर, ईमेल आईडी सहित अन्य कोई भी जानकारी साझा न करें। बिना लाइसेंस कोई वाहन न चलाएं, यह अपराध है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम की सराहना की और विद्यार्थियों को पुलिस की ओर से पढ़ाए गए कानून के पाठ को याद रखने के लिए कहा।
विज्ञापन

विद्यालय की निदेशक प्रेम जोशी ने कहा कि इस कार्यक्रम से बच्चों को काफी जानकारी मिली है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए पुलिस विभाग और अमर उजाला का आभार जताया। उन्होंने बच्चों से कहा कि कोई समस्या हो तो अपने माता-पिता या स्कूल में अध्यापकों को बताना चाहिए। हमें पुलिस का सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बिंदु, उप प्रधानाचार्य हरप्रीत सिंह, पंकज आरक्षी कुलदीप चौधरी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
छात्रा प्रियांशी-लोग नशा क्यों करते हैं, इसके क्या कारण हैं?
उत्तर : कई बार लोग तनाव, पारिवारिक कलह के कारण नशा करते हैं तो कुछ लोग जिज्ञासावश सेवन करते हैं और बाद में इसके जाल में फंस जाते हैं।
छात्रा छवि- नशेड़ी व्यक्ति को कैसे पहचान सकते हैं ?
जवाब : चेहरे से उसके हाव-भाव से, शारीरिक स्थिति से आसानी से पहचान सकते हैं। उसकी संगत कैसे लोगों से है, इससे भी पता लग जाता है।
छात्र उस्मान-नशे में संलिप्त लोगों के लिए कानूनी प्रावधान क्या है?
जवाब : कानून से नशा खत्म नहीं हो सकता, समाज की भागीदारी जरूरी है। कहीं कोई नशा बेचता है तो उसकी जानकारी पुलिस को देनी चाहिए। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है।


छात्र श्रेय-नशे के प्रति युवा क्यों आकर्षित होते हैं, भ्रांतियां क्या हैं ?
जवाब : कुछ लोग जिज्ञासावश इसकी ओर आकर्षित होते हैं। वे सोचते हैं कि चख के देखें कि कैसा होता है। कई बार लोगों को भ्रांति होती है कि नशा करने से तनाव दूर होता है। जितनी देर व्यक्ति नशे में होता है, तब तक तनाव महसूस नहीं होता, लेकिन नशा उतरते ही इसकी तलब लगती है और नशे के अभ्यस्त हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed