फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   'Mediation for the Nation 3.0' campaign launched in Solan; pending cases to be resolved.

Solan News: सोलन में ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0 अभियान शुरू, लंबित मामलों का होगा निपटारा

Tue, 29 Sep 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 29 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
विवाह संबंधी और पारिवारिक विवाद समेत कई तरह के झगड़े सुलझाए जाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन ने जिले में ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0 अभियान’ शुरू किया है। अभियान का उद्देश्य लंबे समय से लंबित विवादों का मध्यस्थता के माध्यम से शीघ्र समाधान करना और लोगों को वैकल्पिक विवाद निपटान के लिए प्रोत्साहित करना है।
प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रशांत सिंह नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देश पर जिला के संबंधित न्यायालयों में भी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पक्षकार प्रशिक्षित मध्यस्थ की सहायता से आपसी सहमति के आधार पर विवादों का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मध्यस्थता की प्रक्रिया गोपनीय, लचीली और अपेक्षाकृत कम खर्चीली होती है।
विज्ञापन

अभियान के तहत विवाह एवं पारिवारिक विवाद, मोटर वाहन चालान, घरेलू हिंसा और चेक बाउंस के मामले शामिल हैं। इसके अलावा वाणिज्यिक विवाद, सेवा मामले, समझौता योग्य आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद और ऋण वसूली से संबंधित मामलों का भी मध्यस्थता के माध्यम से समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाजन और बेदखली के मुकदमों के साथ भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले भी अभियान के दायरे में हैं। इसके अलावा अन्य उपयुक्त नागरिक मामलों को भी मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

नेगी ने आमजन से अपील की कि वे लंबे समय से लंबित मामलों के समाधान के लिए अभियान का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। दूरभाष नंबर 01792-220713 और टोल फ्री नंबर 15100 पर भी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed