फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Police confiscated property worth Rs 43 lakh earned through drug trafficking.

Solan News: नशे की तस्करी से अर्जित की 43 लाख की संपत्ति पुलिस ने की जब्त

Sat, 03 Jan 2026 01:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
62 वर्षीय बुजुर्ग से पकड़ी थी चरस और अफीम, 2018 में दर्ज हुआ था मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। पुलिस ने वर्ष 2018 में दर्ज नशे की तस्करी के मामले में 62 वर्षीय बुजुर्ग की संपत्ति को जब्त किया है। आरोपी ने नशे की तस्करी कर करोड़ों रुपये अर्जित किए है। इसमें से पुलिस ने 43 लाख की संपत्ति को जब्त कर लिया है। इसमें दो गाड़ियां, एक टिपर समेत अन्य संपत्ति शामिल है। आरोपी ने नशे से अर्जित की गई संपत्ति को अपने बेटों समेत अन्य सदस्यों के नाम कर रखी थी। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि 22 अगस्त 2018 को थाना धर्मपुर पुलिस ने 62 वर्षीय आरोपी धनी राम निवासी जाडली के कब्जे से 736 ग्राम चरस, 82 ग्राम अफीम और 1,00,000 रुपये नकदी बरामद की थी। इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। 3 अप्रैल 2019 को आरोपपत्र अदालत में पेश किया गया है, जो अभी विचाराधीन है। इस मामले की फाइनेंशियल इंवेस्टिगेशन के दौरान पाया गया कि धनी राम लंबे समय से नशा तस्करी के कारोबार में संलिप्त था जो लंबे समय से अपने क्षेत्र के तस्करों, उपयोगकर्ताओं, युवाओं और ग्राहकों को चरस तथा अफीम जैसे नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहा था। अपने चुनिंदा ग्राहकों को योजनाबद्ध तरीके से चरस और अफीम की सप्लाई करता था। साल 2018 के दौरान आरोपी धनी राम ने नशे के कारोबार की अवैध कमाई से अपने दो पुत्रों के नाम दो गाड़ियां और एक टिपर खरीदे थे जबकि आरोपी के पास कोई वैध व्यवसाय नहीं था। जिला पुलिस अभी तक नशा तस्करी में संलिप्त 39 आरोपियों की कुल 15.60 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल और अचल संपत्ति जब्त कर चुकी है।



पहले ही जब्त हो चुकी है 6.34 करोड़ की संपत्ति
आरोपी धनीराम वर्तमान में कुनिहार थाना के एक अन्य मामले में जेल में बंद है। इस मामले में पुलिस ने उसके कब्जे से 1.622 किलोग्राम चरस और 1.624 किलोग्राम अफीम बरामद की थी। इस केस की वित्तीय जांच के दौरान पुलिस ने तस्कर के काले साम्राज्य का बड़ा खुलासा किया था। आरोपी ने नशे की कमाई से अपने और अपने परिजनों के नाम पर 6 करोड़ 34 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति बना रखी थी। पुलिस ने तब कार्रवाई करते हुए उसके आलीशान मकान, रेस्टोरेंट, होम स्टे, कमर्शियल वाहन, सोने के आभूषण और बैंक खातों में जमा नकदी को सीज कर दिया था। इस जब्ती की फाइल सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली को भेजी गई थी, जहां से अब इन संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश भी जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed