फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Police arrested a drug supplier from Ludhiana.

Solan News: पुलिस ने लुधियाना से पकड़ा चिट्टे का सप्लायर

Wed, 06 May 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
27 अप्रैल को पकड़े आरोपी की निशानदेही पर कार्रवाई
विज्ञापन

बैंक ट्रांजेक्शन और तकनीकी साक्ष्यों से सप्लायर की पहचान
आरोपी पर पहले भी चिट्टा तस्करी के चार मामले दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कंडाघाट पुलिस ने चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के लुधियाना से सप्लायर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 27 अप्रैल की रात को पकड़े आरोपी की निशानदेही पर की गई। गिरफ्तार आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
पुलिस के अनुसार 27 अप्रैल की रात कंडाघाट पुलिस ने एक व्यक्ति से 18.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। आरोपी की पहचान नरेश कुमार उर्फ निशु निवासी गांव सिरीनगर, कंडाघाट जिला सोलन के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कंडाघाट थाना में मामला दर्ज किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

रिमांड अवधि के दौरान की पूछताछ, बैंक खातों की ट्रांजेक्शन डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण में सामने आया कि आरोपी ने चिट्टा 32 हजार रुपये में खरीदा था। भुगतान मोबाइल स्कैनर से किया गया। साक्ष्यों के आधार पर मामले में दूसरे आरोपी बंटी पुत्र अरुण कुमार निवासी बैंक कॉलोनी, सत्संग घर के निकट, गांव फामड़ा, डाकघर नूरवाल रोड, जिला लुधियाना (पंजाब) की पहचान की गई। कंडाघाट पुलिस ने छह मई 2026 को बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर पंजाब के राजपुरा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि नरेश कुमार उर्फ निशु सक्रिय चिट्टा तस्कर है। वह लंबे समय से कंडाघाट और वाकनाघाट में युवाओं और छात्रों को चिट्टा और हेरोइन की आपूर्ति कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चिट्टा तस्करी के चार मामले दर्ज हैं। इनमें 20.71 ग्राम चिट्टा और हेरोइन बरामद की गई थी। इसके अलावा उसके खिलाफ मारपीट का एक मामला भी दर्ज है। आरोपी को सात दिसंबर 2025 को तीन माह की निवारक हिरासत में भी रखा था। जिला जेल सोलन से रिहा होने के बाद वह दोबारा नशा तस्करी में संलिप्त पाया गया। पुलिस दूसरे आरोपी बंटी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed