{"_id":"6ae4a3c1dd3a9bb4e20cea5c","slug":"workers-to-lay-siege-to-delhi-on-december-1st-and-2nd-hundreds-of-workers-from-solan-will-participate-solan-news-c-176-1-ssml1041-183282-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एक व दो दिसंबर से मजदूर करेंगे दिल्ली घेराव, सोलन से सैकड़ों मजदूर लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एक व दो दिसंबर से मजदूर करेंगे दिल्ली घेराव, सोलन से सैकड़ों मजदूर लेंगे भाग
Sat, 31 Oct 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
चिल्ड्रन पार्क सोलन में मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन
12 महीने का मानदेय देने की रखी है मांग, शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मिड-डे मील वर्कर हेल्पर यूनियन (संबंधित सीटू) ने शुक्रवार को चिल्ड्रन पार्क में विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान 10 महीने के मानदेय को 12 महीनों में बांटने के विभागीय फैसले का विरोध किया गया। यूनियन ने वर्कर्स को पूरे 12 महीने का मानदेय देने की मांग उठाई।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू के जिला महासचिव मोहित वर्मा ने कहा कि 10 महीने के मानदेय को 12 महीनों में विभाजित करना वर्कर्स के हित में नहीं है। सरकार इस फैसले को वापस लेकर पूरे साल का मानदेय सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि मिड-डे मील वर्कर्स सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन तैयार करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती हैं, लेकिन उन्हें बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है।
यूनियन ने मिड-डे मील वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन लागू करने और हर महीने समय पर मानदेय देने की मांग की। इसके अलावा प्रत्येक स्कूल में कम से कम दो वर्कर्स नियुक्त करने और 25 बच्चों तक केवल एक वर्कर रखने की शर्त समाप्त करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने उपनिदेशक के माध्यम से शिक्षा विभाग के निदेशक को ज्ञापन भेजा। यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। यूनियन ने बताया कि आगामी 1 और 2 दिसंबर को देशभर के मजदूर अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। इसमें सोलन जिले से भी सैकड़ों मजदूर भाग लेंगे।