फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ensure timely disposal of pending cases: Municipal Commissioner

लंबित मामलों का समय पर करें निपटारा : निगम आयुक्त

Sat, 31 Oct 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 31 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त ने की विकास कार्याें और लंबित मामलों की समीक्षा
विज्ञापन

सरकारी मामलों, जनता की शिकायतों और प्रशासनिक कार्यों की ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन के आयुक्त डॉ. राजदीप सिंह ने शुक्रवार को संयुक्त आयुक्त चेतन चौहान सहित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें शहर के विकास कार्यों, कार्यालय की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति के साथ सरकारी मामलों, जन शिकायतों और पत्राचार की स्थिति की समीक्षा की गई। आयुक्त ने अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का निर्धारित समयसीमा में निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय की कार्यक्षमता बढ़ाने, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और विभिन्न शाखाओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया। साथ ही लोगों को समय पर सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और गुणवत्ता मानकों का ध्यान रखते हुए इन्हें निर्धारित समय में पूरा किया जाए। उन्होंने विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को जल्द दूर करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ करें। लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed