फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   himachal election 2022, security Increased at Parwanoo, BBN and borders at the entrance

solan: विधानसभा चुनाव के लिए प्रवेश द्वार परवाणू, बीबीएन और सीमाओं पर बढ़ी सुरक्षा

Fri, 11 Nov 2022 12:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 11 Nov 2022 12:13 PM IST
विज्ञापन
himachal election 2022, security Increased at Parwanoo, BBN and borders at the entrance
परवाणू में वाहनों का निरीक्षण। - फोटो : संवाद

सोलन जिला पुलिस विधानसभा चुनाव के बीच सुरक्षा को लेकर सतर्क है। जिले सहित प्रदेश की सीमाओं पर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। यहां पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही हैं। शहर सहित एनएच पर भी अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई है। सीसीटीवी से भी पुलिस शहर की गतिविधियों पर नजर लगाए हुए है। मतदान केंद्रों के लिए पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स समेत होमगार्ड रवाना हो गए हैं। जिले के शहरी क्षेत्रों में 67 और ग्रामीण में 512 मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं। इसमें अति संवेदनशील 30 बूथ तैयार किए हैं जबकि 84 संवेदनशील बूथ होंगे। इन बूथों पर पैरामिलिट्री, पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


12 में से 10 आदर्श मतदान केंद्रों की कमान महिला कर्मी संभालेंगी। एएसपी सोलन अजय राणा ने बताया कि प्रदेश सीमा परवाणू सहित एनएच के छह क्षेत्रों में गश्त की जा रही है। यहां पर वाहनों की तलाशी के बाद ही प्रवेश करवाया जा रहा है। इसके अलावा एनएच पर लगे 92 सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। जल्द ही चुनाव को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल को भी तैनात किया है। उधर, एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि चुनाव को लेकर पुलिस के पुख्ता इंतजाम हैं। सभी सीमाओं पर तैनात पुलिस जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यहां इतने मतदान केंद्र
जिले में 579 मतदान केंद्र तैयार किए हैं। इसमें अर्की विधानसभा क्षेत्र में 133 मतदान केंद्र होंगे। यहां पर शहरी में तीन, ग्रामीण में 130, 34 संवदेनशील और तीन अति संवेदनशील होंगे। नालागढ़ में 115 मतदान केंद्र होंगे जिसमें से शहरी नौ, ग्रामीण 106, संवेदनशील 15 और अति संवेदनशील 13 मतदान केंद्र हैं। दून विधानसभा क्षेत्र में 98 मतदान केंद्र हैं। इनमें से शहरी आठ, ग्रामीण 90, संवेदनशील 20 और अति संवेदनशील 12 मतदान केंद्र हैं। सोलन विधानसभा क्षेत्र में 128 मतदान केंद्र हैं जिसमें शहरी 33, ग्रामीण 95, संवेदनशील सात और अति संवेदनशील दो मतदान केंद्र है। वहीं कसौली विधानसभा क्षेत्र में 105 मतदान केंद्र है जिसमें शहरी 14, ग्रामीण 91, संवेदनशील आठ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed