फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   PNB Bhojangar gave claims in 20 days

Solan News: पीएनबी भोजनगर ने 20 दिन में दिए क्लेम

Wed, 28 Feb 2024 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 28 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
बीमित की मौत के बाद परिजनों को दी 25 लाख की राशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय सोलन के तहत भोजनगर शाखा ने बीमित व्यक्ति का क्लेम सेटेलमेंट 20 दिन में कर दिया। मृतक अनिल कुमार ने 30 लाख का लोन क्रेडिट लोन लाइफ के तहत लिया था। बीते दिनों एक दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद उसके दावे का निपटारा 20 दिन में कर दिया।

शाखा प्रबंधक भोजनगर अजय कुमार ने कहा कि सोलन जिले के भोजनगर निवासी अनिल कुमार ने 12 नवंबर, 2022 को पीएनबी क्रेडिट लोन लाइफ सुरक्षा के तहत स्कीम ली थी। इसमें उन्होंने 1,17,908 रुपये का प्रीमियम जमा करवाया था। यह योजना पांच साल के लिए ली गई थी। उन्होंने बताया कि अनिल कुमार की 31 दिसंबर, 2023 को सड़क हादसे में मौत हो गई। क्लेम से संबंधित कागजात बैंक के पास दो फरवरी को आए और बैंक ने 22 फरवरी को क्लेम सेटल केस बनाते हुए 24, 92,737 रुपये की राशि उनके परिजनों को दे दी। पीएनबी के मंडल प्रमुख दयानंद कर्दम ने बताया की यह एक अच्छी योजना है जिसे कि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं के कारण लोन सुरक्षा करवाकर अपने परिवार को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed