फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pinegrove School won the Under-14 and 19 Doon Football Cup titles

Solan News: पाइनग्रोव स्कूल ने जीता अंडर-14 व 19 दून फुटबाल कप का खिताब

Sat, 26 Apr 2025 06:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
वर्धा अग्रवाल और सुबेच्छा लिम्बू बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। पाइनग्रोव स्कूल के खिलाड़ियों ने दून फुटबॉल कप-2025 में शानदार प्रदर्शन कर अंडर-14 व 19 का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन इकोल ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल देहरादून में हुआ। अंडर-14 वर्ग में कुल सात टीमें थीं। पाइनग्रोव ने पहले ही मुकाबले में मेजबान स्कूल को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट की बेहतर शुरुआत की। इसके बाद वाइनवर्ग-एलेन के खिलाफ खेले गए कड़े मुकाबले में 1-0 से जीत हासिल की। होप टाउन के विरुद्ध खेलते हुए 12-1 की जीत हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंची। सेमीफाइनल मुकाबले में यूनिसन वर्ल्ड के खिलाफ रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में पाइनग्रोव ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में टीम ने एक बार फिर इकोल ग्लोबल के खिलाफ शानदार 3-0 की जीत के साथ खिताब अपने नाम करके ट्रॉफी पर कब्जा किया। अंडर-19 वर्ग में 9 टीमें मैदान में उतरी। पाइनग्रोव ने होप टाउन की टीम को 13-0 से करारी शिकस्त दी। टीम ने हिम ज्योति को भी 3-0 से हराया। मॉडर्न स्कूल के साथ मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में वाइनबर्ग-एलेन को 3-0 से हराकर टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला हिम ज्योति से रहा और मैच कड़े मुकाबले के बाद पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा। इसमें पाइनग्रोव ने 4-2 से जीत हासिल कर एक और ट्रॉफी अपने नाम की। अंडर-14 वर्ग में वर्धा अग्रवाल और अंडर-19 में सुबेच्छा लिम्बू ने अपने शानदार प्रदर्शन से टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया। पाइनग्रोव स्कूल के कार्यकारी निदेशक कैप्टन एजे सिंह, प्रबंधन प्रमुख समीक्षा सिंह, स्पेशल एजुकेटर श्रेया ने अपने संदेश में टीम एवं विद्यालय परिवार को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed