{"_id":"6979fd91a13cbf3fb00bbac6","slug":"photo-gallery-exibhition-solan-news-c-176-1-ssml1040-162142-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सुकेत सत्याग्रह, धामी गोलीकांड समेत स्वतंत्रता सैनानियों का जान सकेंगे इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सुकेत सत्याग्रह, धामी गोलीकांड समेत स्वतंत्रता सैनानियों का जान सकेंगे इतिहास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. शांडिल ने किया स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने जिला प्रशासन और हिमाचल फोटो गैलरी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी नगर निगम सोलन के हॉल में 27 से 31 जनवरी तक प्रदर्शित की जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी में हिमाचल विशेषकर सोलन जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और इतिहास विषय में जानकारी दी गई है। कहा कि जन मानस इस प्रदर्शनी से हिमाचल और सोलन के स्वतंत्रता सेनानियों के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान से रू-ब-रू हो सकेंगे। उन्होंने जिला वासियों विशेष कर युवाओं से इस प्रदर्शनी को देखने और ज्ञान अर्जित करने का आग्रह किया।
हिमाचल फोटो गैलरी ट्रस्ट के अध्यक्ष अंशुक अत्री ने कहा कि प्रदर्शनी में सुकेत सत्याग्रह, कुनिहार प्रजामंडल, बाबू कांशी राम, पंडित पदमदेव, कुठार का आंदोलन, सोलन सभा 1948, सोलन के नायकों, भाई हृदयराम, धामी गोलीकांड, पझौता आंदोलन, हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. डॉ. वाईएस परमार व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी को प्रदर्शित किया गया है। अंकुश अत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस निशुल्क प्रदर्शनी का अवलोकन सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक नगर निगम हॉल सोलन में कर सकता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चंद बरमानी, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, कांग्रेस वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सेठी, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, संधीरा सीनू सिंह सहित हिमाचल फोटो गैलरी ट्रस्ट के डॉ. राजेन्द्र अत्री उपस्थित रहे।