फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   PHC Barotivala to upgrade CHC people to get better health facilities in BBN

बरोटीवाला में जल्द मिलेगी सीएचसी भवन की सुविधा

Sun, 10 Apr 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
ओमपाल सिंह
विज्ञापन

बरोटीवाला(सोलन)। बरोटीवाला में पीएचसी का दर्जा बढ़ाकर सीएचसी कर इसके भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। तीन करोड़ 14 लाख की लागत से बन रहे इस सीएचसी से एक दर्जन से अधिक पंचायतों को फायदा होगा। डेढ़ बीघा जमीन पर बन रहे तीन मंजिला भवन में 15 कमरे होंगे। लोनिवि इस भवन का निर्माण एजेंसी है और दो साल के भीतर इसका निर्माण पूरा करने का टारगेट रखा है।
यहां पर पहले पीएचसी थी लेकिन लोगों की सालों पुरानी मांग को देखते हुए वर्तमान सरकार ने इसका दर्जा बढ़ाकर सीएचसी कर दिया। 30 बेड के अस्पताल में सीएचसी के हिसाब से चिकित्सकों के पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

यहां पर ओपीडी, लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर, इमरजेंसी और मेडिकल वार्ड बनाए जाएंगे। सरकार ने लोनिवि के पास 50 फीसदी पैसा जमा करवा दिया है। 10 हजार की आबादी को इसका सीधा लाभ होगा। अभी यहां के लोग उपचार के लिए निजी चिकित्सालयों की शरण में जाते हैं लेकिन अब लोगों को घर-द्वार पर ही उपचार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोग विशेषज्ञों की मिलेगी सुविधा
ईश्वरी प्रसाद ने कहा कि सीएचसी बनने से बरोटीवाला पंचायत के अलावा सूरजपुर, मधाला, कालू झिंडा, भटोली कलां, पट्टा आदि पंचायतों को सीधा लाभ होगा। अभी तक लोग गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए चंडीगढ़-पंचकूला जाते हैं लेकिन सीएचसी बनने पर यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात होंगे जिससे लोगों को घर-द्वार पर सुविधा मिलेगी।
गर्भवती महिलाओं को मिलेगा लाभ
दून के पूर्व एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सिकंदर बंसल ने बताया कि प्रसव के दौरान महिलाओं को निजी अस्पतालों की शरण में जाना पड़ता था लेकिन यहां पर लेबर रूम बनने से लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कई बार गर्भवती महिलाओं को चिकित्सालय तक पहुंचाने में काफी समय लग जाता है जिससे उनकी हालत काफी बिगड़ जाती है।
आपातकाल वार्ड की मिलेगी सुविधा
रामेश्वर दास ने बताया कि बरोटीवाला पहाड़ी क्षेत्र की पंचायतों का केंद्र बिंदू है। यहां पर सीएचसी खुलने से गरीब लोगों को फायदा होगा। कई बार सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर लोगों को उपचार के लिए चंडीगढ़ व अन्य अस्पतालों तक पहुंचाते हुए काफी देर हो जाती थी। अब सीएचसी में इमरजेंसी वार्ड भी बनाया जाएगा।
आम जनता को मिलेगा लाभ
बीडीसी सदस्य सुदामा ने बताया कि सीएचसी में प्रयोगशाला की सुविधा होने से सभी प्रकार के टेस्ट यहीं पर होंगे। इससे पहले टेस्ट बाहर से होने से गरीब लोगों की जेब पर इसका असर पड़ता था। इससे पहले की सरकारों ने यहां की अनदेखी है लेकिन वर्तमान सरकार ने बरोटीवाला में पीएचसी का दर्जा बढ़ा कर 30 बेड का अस्पताल खोलने की घोषणा की।

लोगों को घर-द्वार मिलेगा उपचार
चंडी की बीएमओ डॉ. संगीता उप्पल ने बताया कि बरोटीवाला में सीएचसी बनने से ओपीडी बढ़ जाएगी। यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सक आने से लोगों को घर-द्वार पर ही उपचार मिलेगा। विभाग ने डेढ़ करोड़ रुपये लोनिवि के पास जमा कर दिए हैं। शेष पैसा जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। विभाग ने दो साल के भीतर भवन निर्माण का टारगेट रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed