फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Menace of stray dogs; 50 people bitten in one week

Solan News: लावारिस कुत्तों का आतंक, एक सप्ताह में 50 को काटा

Tue, 20 Oct 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
रोजाना करीब 7 लोग पहुंच रहे अस्पताल
विज्ञापन

12, 15, 2, 4 और 17 वार्ड में ज्यादा समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर निगम की ओर से नसबंदी अभियान चलाए जाने के बावजूद लोगों को कुत्तों के हमलों से राहत नहीं मिल रही है। पिछले एक सप्ताह में शहर में 50 लोग लावारिस कुत्तों के काटने का शिकार हुए हैं। रोजाना करीब सात लोग कुत्तों के काटने के बाद उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।
नसबंदी के बाद नगर निगम की ओर से कुत्तों को उसी स्थान पर दोबारा छोड़ दिया जाता है, जहां से उन्हें पकड़ा गया था। ऐसे में नसबंदी अभियान के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। शहर के वार्ड 12, 15, 2, 4 और 17 में कुत्तों के काटने के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग के बावजूद इन कुत्तों को रखने के लिए अब तक डॉग शेल्टर नहीं बनाए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में लावारिस कुत्ते दिन के समय भी कई स्थानों पर डेरा जमाए रहते हैं। सुबह और शाम के समय आने-जाने वाले लोगों और बच्चों पर झपटने की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है। पिछले एक माह में करीब 200 लोग कुत्तों के काटने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंचे हैं। वहीं, कुत्तों के काटने के बाद कुछ पालतू पशुओं में भी रेबीज के लक्षण सामने आने की बात कही जा रही है। इससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह मिलने पर बनाए जाएंगे डॉग शेल्टर
नगर निगम के उपमहापौर गौरव राजपूत ने बताया कि सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्ड में डॉग शेल्टर बनाने के लिए उपयुक्त जगह चिह्नित करने को कहा है। जगह उपलब्ध होने के बाद शेल्टर निर्माण के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। शेल्टर बनने से लावारिस कुत्तों के प्रबंधन में मदद मिलेगी और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
-गौरव राजपूत, उपमहापौर, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed