फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pharmaceutical company workers raise their voice in Katha over their demands

Solan News: काठा में मांगों को लेकर गरजे दवा कंपनी के कामगार

Fri, 05 Dec 2025 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pharmaceutical company workers raise their voice in Katha over their demands
भारतीय मजदूर संघ की मंडल कार्य समिति के पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए- संवाद
भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र काठा की एक दवा कंपनी में कामगार को शोषण को लेकर भारतीय मजदूर संघ की मंडल कार्य समिति के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष शिवम चंदेल, उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर व प्रिंस के नेतृत्व में कामगार गेट पर एकत्रित हुए और कंपनी संचालकों के खिलाफ नारेबाजी की। शिवम चंदेल ने बताया कि कंपनी के तीन कामगार सचिन, रोहित व परमेश्वर को कंपनी की ओर से सैलरी नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब यह अपने वेतन लेने गए तो उनके साथ कंपनी के संचालक ने मारपीट की। इसके अलावा कंपनी कुत्ते भी पाल रखे हैं, जो कामगारों के पीछे छोड़ते हैं। जिसने डर से कामगार अपने वेतन नहीं ले पा रहे हैं। उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर ने बताया कि कंपनी में कामगारों का न पीएफ कटता है न ही ईएसआई का अंशदान कटता है। इससे इन कामगारों को कोई सुविधा नहीं मिलती है। कामगारों को कंपनी में लगातार शोषण हो रहा है। उन्होंने कंपनी के संचालकों को चेतावनी दी है कि कामगारों के साथ अपना रवैया नहीं बदला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed