फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   PG classes in Hindi and Political Science will start from this session in Arki College.

Solan News: अर्की कॉलेज में इस सत्र से शुरू होंगी हिंदी व राजनीति शास्त्र में पीजी कक्षाएं

Sun, 15 Mar 2026 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
PG classes in Hindi and Political Science will start from this session in Arki College.
अर्की कॉलेज में वा​र्षिक समारोह में सम्मानित विद्यार्थी मुख्याति​थि व अन्य के साथ। स्रोत: आईपीआ
वार्षिक समारोह में विधायक संजय अवस्थी ने दी जानकारी, कहा नशे से दूर रहें युवा
विज्ञापन

छात्रों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय अर्की के वार्षिक समारोह में विधायक संजय अवस्थी ने छात्रों, अध्यापकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं का जीवन के प्रति दृष्टिकोण ही देश की प्रगति और राष्ट्र की उन्नति का आधार है। उन्होंने शिक्षा को इस दृष्टिकोण को परिष्कृत करने और सही दिशा देने वाला माध्यम बताया। विधायक ने महाविद्यालय प्रबंधन से आग्रह किया कि दक्षता उन्नयन, कृत्रिम मेधा और रोजगारपरक विषयों में पाठ्यक्रम आरंभ करने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएं। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों द्वारा आयोजित विशेष परामर्श सत्रों में छात्रों को व्यावसायिक और व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जानी चाहिए। संजय अवस्थी ने बताया कि उनके प्रयासों से महाविद्यालय में इतिहास और अंग्रेजी में पीजी कक्षाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं, जबकि इस सत्र से हिंदी और राजनीति शास्त्र में भी पीजी कक्षाएं आरंभ की जाएंगी। उन्होंने छात्राओं के लाभ पर विशेष जोर दिया। विधायक ने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपने साथियों को भी इससे बचाएं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि युवाओं को अपनी संस्कृति, परंपरा और पारिवारिक मूल्यों की जानकारी दें ताकि वे जिम्मेदार नागरिक और भविष्य के जागरूक अभिभावक बनें। साथ ही अध्यापकों से भी युवाओं की सोच को सही दिशा देने का आग्रह किया। इस अवसर पर विधायक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित कर अन्य छात्रों को उनके प्रदर्शन से प्रेरणा लेने की सलाह दी। उन्होंने आयोजन समिति को 21,000 रुपये देने की घोषणा भी की। कॉलेज प्राचार्य सुनीता शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश कश्यप, राजेंद्र रावत, अनुज गुप्ता, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष रोशन वर्मा, उपभोक्ता विपणन महासंघ के निदेशक सुरेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ अधिवक्ता भीम सिंह ठाकुर, अभिभावक-शिक्षक संघ की अध्यक्षा ममता शर्मा, उपाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, ग्राम पंचायत बखालग के पूर्व प्रधान कृपा राम समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, छात्र, अध्यापक और अभिभावक उपस्थित रहे।

अर्की कॉलेज में वार्षिक समारोह में सम्मानित विद्यार्थी मुख्यातिथि व अन्य के साथ। स्रोत: आईपीआ

अर्की कॉलेज में वार्षिक समारोह में सम्मानित विद्यार्थी मुख्यातिथि व अन्य के साथ। स्रोत: आईपीआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed