फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Person nabbed by people stealig LED TV and cylinder in Parvanoo

परवाणू में घर से चोरी करते हुए लोगों ने दबोचा आरोपी

Thu, 10 Nov 2022 07:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। परवाणू और कसौली अलग-अलग क्षेत्रों में में बीते दो दिनों में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार देर रात परवाणू के सेक्टर-6 में बुधवार सुबह एक घर से गैस सिलिंडर और अन्य सामान की चोरी करते हुए एक व्यक्ति को दबोचा। आरोपी सेक्टर-6 का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार यह पहले भी चोरी और एनडीपीएस के मामलों में पकड़ा जा चुका है।
जानकारी के अनुसार दीपक ठाकुर निवासी सेक्टर-6 परवाणू ने शिकायत दी कि अपना जन्मदिन मनाने के लिए वह अपने दोस्त अजीत ठाकुर के घर दत्यार गया था। मंगलवार रात करीब 1:20 बजे इसकी बहन ने फोन किया और बताया कि ऊपर वाले ब्लॉक में ताला तोड़ने की आवाज आ रही है।
विज्ञापन

वह अपने दोस्त चेतन नेगी, अजीत ठाकुर, मुनीष चौहान के साथ दत्यार से मोटरसाइकिलों पर वहां पहुंचे। इन्होंने देखा कि एक व्यक्ति घर से एलईडी टीवी और गैस सिलिंडर उठाकर सीढ़ियों से नीचे आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने व्यक्ति को पकड़ कर पूछा तो उसने खुद को मकान मालिक बताया। जब वह दरवाजे के पास पहुंचे तो वहां पर लोहे की रॉड पड़ी थी और दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। आरोपी ने अपना नाम देवी राम निवासी परवाणू बताया।

परवाणू थाना प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि सेक्टर-6 के लोगों ने एक घर से चोरी करने के आरोपी को दबोचा है। आरोपी कई अन्य चोरी और एनडीपीएस के मामलों में भी संलिप्त है। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed