फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Person died as bike skid on Nalagarh-Pole da Khala

नालागढ़-पोले दा खाला मार्ग पर बाइक के स्किड होने से चालक की दर्दनाक मौत

Fri, 11 Nov 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-पोले दा खाला मार्ग पर एक बाइक के स्किड होने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक युवक नरेंद्र (22) पुत्र सोढी राम पोले दा खाला का रहने वाला था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसका अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार नरेंद्र वर्तमान में अकेला रहता था। शुक्रवार सुबह नरेंद्र घर से बाइक पर घर से कुछ दूर सड़क पर पड़ा मिला।
एक निजी बस के चालक शेर सिंह ने बताया कि पोले दा खाला के समीप एक बाइक पर सवार नरेंद्र ने उससे ओवर टेक किया और अगले मोड़ पर वह गिरा हुआ था।
उसने बस में सवारियों से कहा कि सड़क पर कोई युवक बेहोश पड़ा है। बस मेें सवार उसके चचेरे भाई संजीव ने उसे पहचाना और गांव के अन्य लोगों की मदद से नालागढ़ अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

नालागढ़ अस्पताल तक वह जीवित पहुंच गया था लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके पिता बंगलूरू और भाई शिमला में काम करता था। माता का पिछले साल देहांत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के प्रधान रामलोक ने बताया कि नरेंद्र घर में अकेला ही रहता था। उसके पिता बंगलूरू में काम करते हैं। मां की मौत के बाद यह अकेला ही घर पर था।
डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। हालांकि पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed