{"_id":"6a9568f5f72457a59c08e33e","slug":"new-swings-to-be-installed-in-the-districts-anganwadis-facility-to-be-provided-solan-news-c-176-1-sln1013-177778-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले की आंगनबाडिय़ों में लगाए लगेंगे नए झूले, मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले की आंगनबाडिय़ों में लगाए लगेंगे नए झूले, मिलेगी सुविधा
Tue, 01 Sep 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगाए जा रहे नए झूले
आंगनबाड़ियों के पुराने झूलों को बदला जाएगा, सुरक्षा की होगी जांच
विभाग की टीम आंगनबाड़ियों केंद्रों का भी जल्द निरीक्षण भी करेगी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जल्द ही जिले की आंगनबाड़ियों में नए झूले जगाए जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग ने आंगनबाड़ियों से झूलों की कमी और खराब पड़े झूलों की रिपोर्ट मांगी है। वहीं यह झूले पहले विभाग के पास आएंगे, उसके बाद आंगनबाड़ियों में इन्हें लगाया जा रहा है।
विभाग की ओर से इसके तहत जिन आंगनबाड़ियों में झूलों की कमी चल रही थी, उनमें भी झूले लगाए जाएंगे। साथ ही टूटे झूलों को भी बदला जाएगा। इससे अब आंगनबाड़ियों में आ रहे बच्चों को काफी सुविधा मिलेगी। वहीं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विभाग की ओर से भी आंगनबाड़ियों में झूलों की जांच की जाएगी, ताकि आने वाले समय में किसी भी बच्चों के साथ झूलों के कारण कोई हादसा न हो। विभाग की ओर से टीम भी तैयार की जाएगी, जो आंगनबाड़ियों का निरीक्षण करेगी। इसके लिए भी विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। वर्तमान समय जिले में 1100 से अधिक आंगनबाड़ियां मौजूद है। सभी आंगनबाड़ियों में भी विभाग की ओर से लगाए गए झूलों की जांच की जाएगी और जरूरत के हिसाब से नए झूलों को मंगवाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम देव शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी झूलों की अच्छे से जांच की जा रही है। जांच के बाद भी उन्हें आंगनबाड़ियों के लिए भेजा जा रहा है।