फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People will be able to get work done in Jal Shakti Mandal Dharampur

Solan News: जल शक्ति मंडल धर्मपुर में लोग करवा सकेंगे कार्य

Sun, 09 Jun 2024 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 09 Jun 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
अधिषासी अभियंता पद पर महेश अत्रि ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन

आगामी दिनों में अन्य पदों पर भी तैनात होंगे सभी कर्मचारी
लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले दोबारा खुला था कार्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। जल शक्ति विभाग मंडल धर्मपुर में अब लोग आसानी से अपने कार्य करवा सकेंगे। सरकार की ओर से यहां पर अधिशासी अभियंता पद पर अधिकारी की तैनाती कर दी है। सोलन सर्कल में कार्यरत अधिशासी अभियंता महेश अत्रि को तैनात किया है। हालांकि अभी इन्हें अतिरिक्त कार्यभार धर्मपुर मंडल सौंपा है। अब आगामी दिनों में यहां पर अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की भी उम्मीद है। इसके बाद अब लोगों को कार्य करवाने के लिए सोलन जाना पड़ता था। इससे पहले एक बड़ी आबादी सोलन मंडल पर निर्भर थी। इससे लोगों का समय तो बर्बाद होता था। इसी के साथ कई बार अधिकारी न मिलने के कारण दो से तीन चक्कर काटने पर भी मजबूर होना पड़ता था।
गौर रहे कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही धर्मपुर में खुले जल शक्ति मंडल कार्यालय को डिनोटिफाई कर दिया था। इसके बाद से लोगों में खासा रोष देखने को मिला था। अब लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले सरकार ने जल शक्ति मंडल के धर्मपुर कार्यालय को पुन: खोलने के आदेश जारी किए। अब यहां पर आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही अधिकारियों को भी तैनात करना शुरू कर दिया है। जल शक्ति उपमंडल धर्मपुर के कार्यालय के पास दो मंजिला भवन है। इसमें धरातल में जल शक्ति उपमंडल का सहायक अभियंता कार्यालय चल रहा है। जबकि पहली मंजिल पर जल शक्ति मंडल का कार्यालय खुला है। इसके अलावा जल शक्ति मंडल के सभी उपमंडलों के कार्य क्षेत्रों को बदला गया है। कसौली विधानसभा क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर दिया है। कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाला सुबाथू उपमंडल धर्मपुर मंडल के अधीन कार्य करेगा। इससे पहले यह अर्की में था। इसके अलावा भी कई पंचायतें इसमें सम्मिलित की गई हैं।
विज्ञापन


इनसेट
धर्मपुर में जल शक्ति मंडल कार्यालय को शुरू कर दिया गया गया। यहां पर अधिशासी अभियंता को भी तैनात कर दिया है। अन्य पदों पर भी जल्द कर्मचारियों की तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई. संजीव सोनी
अधीक्षण अभियंता, सर्किल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed