फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People were informed about how to avoid banking fraud and cybercrime.

Solan News: लोगों को बैंकिंग धोखाधड़ी और साइबर अपराध से बचने की दी जानकारी

Sat, 20 Jun 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
ढांग निहली पंचायत में एसबीआई ने किया वित्तीय शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसीं

नालागढ़ (सोलन)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की नालागढ़ मुख्य शाखा की ओर से शुक्रवार को ढांग निहली पंचायत में एक वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान, पंचायत सचिव, पंचायत सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्तीय समावेश की एजीएम संगीता जिंदल ने की। उन्होंने लोगों को बैंकिंग धोखाधड़ी और साइबर अपराध से बचने के लिए डिजिटल फ्रॉड अवेयरनेस सत्र के माध्यम से जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर के दौरान एसबीआई के अधिकारियों ने केंद्र सरकार और बैंक की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना और अटल पेंशन योजना, री-केवाईसी और बैंक खातों में नामांकन सुविधाएं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed