फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People troubled by filth and illegal parking at the HIMUDA complex.

Solan News: हिमुडा कॉम्प्लेक्स में गंदगी और अवैध पार्किंग से लोग परेशान

Fri, 07 Aug 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 07 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
People troubled by filth and illegal parking at the HIMUDA complex.
हिमुडा कॉम्प्लेक्स की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नगर निगम आयुक्त विवेक चंदेल को ज्ञापन
प्रदेश स्तरीय कार्यालयों तक पहुंचना बना लोगों के लिए चुनौती
विज्ञापन

ड्रग्स नियंत्रक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व तकनीकी लैब है यहां पर
झाड़ियों से घिरे मार्ग, पार्किंग अव्यवस्था से उद्यमी व्यापारी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। दी हाउसिंग बोर्ड फेज-1 व फेज-2 स्थित हिमुडा कॉम्प्लेक्स में गंदगी, झाड़ियों और अव्यवस्थित पार्किंग से परेशान लोगों ने शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त विवेक चंदेल से मुलाकात की। कॉम्प्लेक्स में प्रदेश स्तरीय सरकारी कार्यालय और व्यावसायिक शोरूम संचालित हैं, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते हैं। हिमुडा कॉम्प्लेक्स वेलफेयर सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को परिसर की बदहाली से अवगत कराया और स्थायी समाधान की मांग की।
सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने वाले मार्गों पर गंदगी और झाड़ियां फैली हुई हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। परिसर की पार्किंग पर आसपास की कॉलोनियों के लोग दिनभर वाहन खड़े कर देते हैं। इससे सरकारी कार्यालयों में आने वाले उद्यमियों और ग्राहकों को पार्किंग नहीं मिलती। कई बार लोगों को सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं, जिससे पूरे परिसर में अव्यवस्था फैलती है। सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने बताया कि इससे कारोबार भी प्रभावित होता है। सोसाइटी पदाधिकारियों ने कहा कि हिमुडा से लाखों रुपये खर्च कर दुकानें खरीदने के बावजूद मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। उन्होंने बताया कि कई बार संबंधित विभागों और प्रशासन को समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल पाया।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम आयुक्त विवेक चंदेल ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों से संयुक्त निरीक्षण करवाकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर सफाई व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन और झाड़ियों की सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी। अन्य आवश्यक सुविधाओं को भी जल्द दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
परिसर की प्रमुख समस्याएं
हिमुडा कॉम्प्लेक्स के भूतल पर व्यावसायिक शोरूम हैं। ऊपरी मंजिलों पर ड्रग्स नियंत्रक कार्यालय, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और ड्रग्स विभाग की तकनीकी प्रयोगशाला संचालित है। इन कार्यालयों में प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा अन्य राज्यों से भी लोग अपने कार्यों के लिए पहुंचते हैं। परिसर में प्रवेश करते ही उन्हें गंदगी, झाड़ियों से घिरे कार्यालय मार्ग और अव्यवस्थित पार्किंग का सामना करना पड़ता है। नियमित सफाई न होने से कई स्थानों पर गंदगी पसरी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed