फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People to get immediate mobile SMS after fire break in forest area in Nalagarh

आग लगते ही मोबाइल पर आएगा अलर्ट मैसेज

Wed, 09 Mar 2022 11:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। पहली अप्रैल से शुरू होने वाले फायर सीजन से निपटने के लिए वन विभाग ने रणनीति बना ली है। सैटेलाइट की मदद से संवेदनशील क्षेत्रों पहचान की जाएगी। आग लगते ही मोबाइल पर अलर्ट आ जाएगा।
नालागढ़ के उप-अरण्यपाल यशुदीप सिंह ने फील्ड स्टाफ के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की है। बैठक में फैसला लिया गया कि किसान अपनी घासनियों में 25 मार्च तक झाड़ियां जला सकते हैं। अगर ऐसा करने से पहले वन विभाग से अनुमति लेना जरूरी होगा।
विज्ञापन

वन मंडल का नक्शा तैयार किया जा रहा है। सैटेलाइट की मदद से संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की जाएगी। उसके बाद कर्मचारियों और उसके साथ लगती पंचायतों मे स्वैच्छिक आधार पर स्वयंसेवियों का पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे स्वेच्छा से पंजीकरण करवाएं। आग लगने की घटना होने पर विभाग के कर्मचरियों को पहुंचने में तो देर हो सकती है लेकिन स्थानीय लोग तुरंत पहुंच सकते हैं। इस साल वन विभाग का थीम राष्ट्रीय पक्षी मोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed