{"_id":"5712443a4f1c1b0e574a6b18","slug":"people-purchase-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोंडी गांव के लोग पानी खरीदने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडी गांव के लोग पानी खरीदने को मजबूर
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Sat, 16 Apr 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सौड़ी के गांव कोंडी में पीने के पानी की सप्लाई 15 दिन से बाधित है। इस कारण ग्रामीणों को भारी पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग को कई बार शिकायतें की गईं लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।
पानी न मिलने से कोड़ी गांव के 20 परिवारों को मंहगे दामों पर टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। विभाग की ओर से दो सप्ताह बाद भी केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। ग्रामीणों में विभाग की ढीली व्यवस्था को लेकर खासा रोष है। ग्रामीणों ने जल्द पानी मुहैया न होने पर विभागीय कार्यालय का घेराव करने की धमकी दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पानी के लिए मजबूरन प्रति टैंकर 12 सौ रुपये निजी वॉटर सप्लायर को देने पड़ रहे हैं। ग्रामीण तारा चंद, सिकंदर सिंह, पूर्ण चंद, निक्कू राम, बुद्ध राम, कमल चंद, बलदेव सिंह, प्रीतम सिंह, जय सिंह, अमर सिंह और सीता राम ने कहा कि गर्मी की शुरुआत से ही लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। शिकायतों पर भी कोई गौर नहीं किया जा रहा है। ऐसे में समस्या का समय पर समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण विभाग का घेराव कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करेंगे।
विज्ञापन
सप्लाई लाईन की होगी जांच : जयपाल
आईपीएच के सुपरवाइजर जयपाल ने बताया कि पानी की कमी जरूर आई है, लेकिन जल्द ही सप्लाई लाइन की जांच कर समस्या को हल कर लिया जाएगा।