फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People immersed in New Year celebrations, welcomed to the tune of DJ

Solan News: नववर्ष की जश्न में डूबे लोग, डीजे की धुन पर किया वेलकम

Wed, 31 Dec 2025 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
रात 12:00 बजे फोड़े पटाखे, होटल 100 फीसदी तक पैक
विज्ञापन

जिलेभर में गली-मौहल्लों में लोगों ने करवाए कार्यक्रम
होटलों में देररात तक चलती रहीं पार्टियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। वर्ष 2026 की पूर्ण संध्या पर आधी रात तक लोग जश्न में डूबे रहे। डीजे की धुन पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने जमकर ठुमके लगाए। रात 12 बजे पटाखों की रोशनी में नववर्ष का स्वागत किया गया।
नववर्ष की पूर्व संध्या पर कसौली-चायल के होटल 100 फीसदी तक भरे रहे। होटल प्रबंधन ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष पैकेज भी दिए, जिनमें पार्टी और भोजन की व्यवस्था शामिल थी। कई जगहों पर बॉर्न फायर के साथ पर्यटकों ने मौजमस्ती की। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों में भी नववर्ष पर विशेष छूट दी गई थी।
विज्ञापन

जिलेभर में गली-मोहल्लों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में लोग प्रतियोगिताओं में भाग लेते नजर आए। होटलों में भी देर रात तक खेल और पार्टी कार्यक्रम चलाए गए। नववर्ष के स्वागत के लिए पर्यटन क्षेत्र चायल और कसौली के होटलों को दुल्हन की तरह सजाया गया। देर शाम करीब 8 बजे से निजी होटल कारोबारियों और सरकारी पैलेस होटल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें चायल प्रिंस और चायल क्वीन का चुनाव, लैमन डांस, कैंडल डांस, बेस्ट कपल प्रतियोगिता और बच्चों के लिए अनेकों कार्यक्रम शामिल थे। पर्यटक सुरक्षा के लिए होटलों के आसपास पुलिस की विशेष तैनाती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

माल रोड पर भी चहल-पहल
नववर्ष को लेकर सोलन शहर के माल रोड पर स्थानीय लोगों सहित बाहरी राज्यों के पर्यटकों की भीड़ देखी गई। सभी को रात 12 बजे का बेसब्री से इंतजार रहा। युवाओं ने एक-दूसरे को व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य सोशल नेटवर्क्स से नववर्ष की बधाई दी। इसके अलावा बेकरी, गिफ्ट और फूलों की दुकानों पर खरीदारी करते हुए भी लोग नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed