{"_id":"666ae7f32c719a383c0a221f","slug":"people-from-unannounced-cuts-in-darlaghat-troubled-getting-cut-many-times-solan-news-c-176-1-ssml1040-123296-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दाड़लाघाट में अघोषित कटों से लोग \n\nपरेशान, कई-कई बार लग रहे कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दाड़लाघाट में अघोषित कटों से लोग परेशान, कई-कई बार लग रहे कट
Thu, 13 Jun 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी और निजी कार्यालयों में काम हो रहा ठप
अधिकारी बोले बिजली की तारें टूटने से आ रहीं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़लाघाट क्षेत्र के कई गांव में अघोषित बिजली कटों से लोग परेशान हैं। रोजाना यहां पर दिन और रात के समय कई-कई कट लग रहे हैं। इससे जहां लोग गर्मी से परेशान हो रहे, वहीं दुकानदारों का कारोबार भी ठप हो रहा है। लोगों का कहना है कि मरम्मत कार्य के लिए जब हर माह दो से तीन बार विद्युत बोर्ड कट लगा रहा है तो अघोषित कट क्यों लगाए जा रहे हैं। इससे लोगों में खासा रोष है। वहीं निजी और सरकारी कार्यालयों में ऑनलाइन कार्य करने वाले कर्मियों को भी खासी परेशानी हो रही है।
स्थानीय निवासी जय देव ठाकुर, सुरेश कुमार, पवन कुमार, प्रदीप, हरि राम, रामलाल, लायक राम, जय चंद, पुष्पेंद्र शर्मा, संजय, सुरेंद्र, मदन, मनोज गौतम, अनिल गुप्ता, बाबू राम आदि ने कहा है कि पिछले करीब एक सप्ताह से बार-बार बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। घोषित कटों में होने वाली मरम्मत के बाद भी अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। ये कट किसी भी समय लग जाते हैं ऐसे में लोगों को दुकानों और घरों में बैठना मुश्किल हो गया है। यही नहीं बिजली कटों के कारण सरकारी संस्थान भी खासे प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों से मांग उठाई कि अघोषित कटों से उन्हें निजात दिलाई जाए। उधर, इस बारे में दाड़लाघाट बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता सचिन आर्य ने कहा कि गर्मियों के चलते कई बार ओवरलोड या हवा चलने पर भी पेड़ पौधों की सूखी टहनियां बिजली के तारों पर गिरकर बिजली आपूर्ति में बाधा पहुंचा देती हैं। ऐसे फॉल्ट ढूंढना मुश्किल हो जाता है। फिर भी किसी स्थान पर ज्यादा समस्या है तो कर्मचारियों को इसके निदान के लिए आदेश दे दिए जाएंगे।