फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   people are agresive, want permission to kill leopard

लोगों ने मांगी तेंदुए को मारने की इजाजत

Wed, 02 Nov 2016 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला/सोलन Updated Wed, 02 Nov 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
people are agresive, want permission to kill leopard
leopard

तेंदुए के हमले की घटना के बाद नारग पंचायत और दयोथल के ग्रामीणों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने पर भी अगर वन विभाग तेंदुए को नहीं पकड़ सकता तो क्षेत्र के लाइसेंस होल्डर बंदूकधारियों को तेंदुए को मारने की इजाजत दी जाए, जिससे लोग अपनी सुरक्षा अपने आप कर सकें। स्थानीय लोगों चमन लाल, सोमलता, निशा कुमारी, यशवंत, सिता राम, देवी राम, बलवंत, आशा देवी, सीमा देवी, कुलदीप चंद, इंद्रदत्त आदि ने बताया कि तेंदुआ लोगों के मवेशियों ओर कुत्तों को आए दिन अपना शिकार बना रहा था। वहीं, रात ही नहीं बल्कि दिन के समय भी तेंदुए को देखा गया था।

विज्ञापन


इसकी शिकायत वन मंडलाधिकारी राजगढ़ से की गई, लेकिन विभाग ने लोगों की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसका परिणाम इस हादसे के रूप में सामने आया है। यहीं नही नारग और दयोथल को जोड़ने वाले इस जंगल वाले रास्ते से आए दिन हजारों ग्रामीण गुजरते हैं। साथ ही क्षेत्र की महिलाएं भी घास और मवेशियों को चराने के लिए यहां आती हैं। हादसे के बाद अब लोग इस रास्ते पर चलने से कतरा रहे हैं। मंगलवार को हादसे में घायल शीला देवी का हाल जानने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र ठाकुर और नारग पंचायत प्रधान पूनम देवी क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि तेंदुए के आतंक की शिकायत ग्रामवासियों ने वन मंडलाधिकारी राजगढ़ को कई बार दी थी। लोगों ने विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की अपील की थी, लेकिन विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को भविष्य में जनता की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम भेजने का आग्रह किया, जिससे कोई और इस आदमखोर का शिकार न हो पाए। किसान मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य नंदलाल और बीडीसी सदस्य अभिषेक ठाकुर भी घायल महिला से मिले। नारग पंचायत प्रधान पुनम ठाकुर ने बताया कि सालों से नारग पंचायत और दयोथल के ग्रामीण आवाजाही के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते हैं, जो अधिकांश घने जंगलों से घिरा है। वहीं, तेंदुए के हमले के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत है। लोग में खौफ इतना बढ़ गया है कि दिन के समय भी वह घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed