{"_id":"3c3435626178cc1bf0bb4c1ee1e8a251","slug":"people-annoyed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन रद्द करने की कोशिश पर भड़के लोग, एआरओ को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन रद्द करने की कोशिश पर भड़के लोग, एआरओ को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो कंडाघाट(सोलन)।
Updated Fri, 18 Dec 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडाघाट के ग्राम पंचायत सिरीनगर कार्यालय में मौजूद अधिकारियों पर एक व्यक्ति के प्रधान पद का नामांकन रद्द करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए लोगों ने खूब हंगामा मचाया। भड़के लोगों ने भाजपा की अगुवाई में एआरओ का घेराव कर डाला। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। आरोप लगाए गए कि कुछ सत्तासीन कांग्रेसियों के इशारे पर प्रधान पद के नामांकन को रद्द करने की कोशिश हुई है।
विज्ञापन
हालांकि हंगामे के बाद नामांकन रद्द नहीं किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र परिहार ने बताया कि प्रधान पद के लिए खडे़ उम्मीदवार गुरविंद्र सिंह के नामांकन पत्र को अनैतिक तरीके से रिजेक्ट करने की कोशिश की गई। यदि वे लोग विरोध न जताते तो कुछ कांग्रेसियों के इशारे पर नियमों को ताक पर रखकर फार्म रिजेक्ट कर दिया जाता। उधर, एआरओ उदय चौहान ने किसी भी टिप्पणी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
कुछ लोगों और भाजपाइयों को सूचना मिली की प्रधान पद के उम्मीदवार गुरविंद्र सिंह का नामांकन पत्र कुछ शिकायतों के बाद रद्द किया जा रहा है। शिकायतों में तर्क दिया जा रहा था कि प्रत्याशी किराएदार है, लेकिन मामला तब बढ़ा जब भाजपा की अगुवाई में कुछ लोग मौके पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों से नामांकन रद्द करने की वजह जानने लगे। इस दौरान संतोषजनक जवाब न मिलने पर असमंजस जैसी स्थिति पैदा हो गई और मामला बढ़ गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोकेश्वर शर्मा, मोहन सिंह ठाकुर, रोहित सूद, धर्म दत्त तन्नू, नंद राम कश्यप, काला, रोहित, मनीष सूद का कहना है कि यहां पर तैनात एआरओ को बदला जाए। क्योंकि उनकी अगुवाई में निष्पक्ष चुनाव होना मुश्किल है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से इस संदर्भ में जांच की मांग उठाई है।