{"_id":"57ff68644f1c1b3e71290a5c","slug":"people-aganist-the","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट के लिए अतिरिक्त खनन का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट के लिए अतिरिक्त खनन का विरोध
ब्यूरो, सोलन
Updated Thu, 13 Oct 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
जेपी कंपनी की तरफ से बागा सीमेंट प्लांट के लिए अतिरिक्त खनन करने के विरोध में लोग लामबंद हो गए हैं।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेपी कंपनी की तरफ से बागा सीमेंट प्लांट के लिए अतिरिक्त खनन करने के विरोध में लोग लामबंद हो गए हैं। शुक्रवार को प्रशासन द्वारा रखी जन सुनवाई के विरोध में लोग लामबंद होने लगे हैं।
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि कंपनी प्रशासन द्वारा रखी जन सुनवाई का अभी तक कोई लाभ नहीं मिला है। मुद्दे जस के तस पड़े हैं।
स्थानीय लोगों में चमन ठाकुर, बबलू, चुन्नीलाल, रमेश और अरविंद सहित मंगल ट्रक आपरेटर संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह सैन तथा तरसेम सिंह ठाकुर ने बताया कि कंपनी द्वारा प्लांट स्थापना से पूर्व किए एमओयू की शर्तें अधूरी हैं। इसमें जाबल से शालूघाट और कंदर तक की सड़क को स्तरोन्नत तथा उचित रखरखाव, स्थानीय बच्चों की शिक्षा के लिए अंग्रेजी-हिंदी माध्यम स्कूल की स्थापना और निशुल्क शिक्षा प्रदान करना शामिल है। इसके अलावा आधुनिक चिकित्सालय एवं स्थानीय युवकों को कारखाने में रोजगार के समस्त वायदों की सरेआम अवहेलना की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सड़क मार्ग की हालत बद से बदतर है। चिकित्सा सुविधा के नाम पर एक निष्क्रिय डिस्पेंसरी, शिक्षा के नाम पर एकमात्र अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय में कंपनी द्वारा अपने फायदे के लिए अभिभावकों से भारी भरकम फीस की वसूली कर शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कंपनी पर स्थानीय अर्थव्यवस्था को चौपट करने का भी आरोप लगाते हुए बताया कि कंपनी द्वारा जमकर अवैध और अवैज्ञानिक तरीके से यहां की प्राकृतिक संसाधनों का अपने मुनाफे के लिए दोहन किया जा रहा है। इसलिए वह जन सुनवाई का विरोध करने को मजबूर हैं। दि मांगल आपरेटर संघर्ष समिति मांगल का भी समर्थन मिला है।