फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pensioners Association honored 35 senior pensioners in Ghagas.

Bilaspur News: पेंशनर एसोसिएशन ने घागस में 35 वरिष्ठ पेंशनर को किया सम्मानित

Fri, 20 Oct 2023 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 20 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Pensioners Association honored 35 senior pensioners in Ghagas.
-सरकार से मांगों को पूरा करने का भी किया आग्रह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घागस इकाई और सदर खंड का वार्षिक सम्मान समारोह मनाया गया। शिव मंदिर घागस में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के उप प्रधान रोशन लाल चौहान ने की। इस दौरान मुख्यातिथि हुकम सिंह ठाकुर ने 70 साल की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को शॉल, टोपी, मफलर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
पेंशनरों ने मांगों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि सरकार पेंशनरों की मांगों प्रति कोई रुचि नहीं दिखा रही है और सरकार को बने हुए 10 महीने हो गए लेकिन पेंशनरों को उन्हें नए पे स्केल के कोई भी आर्थिक लाभ नहीं दिए गए। पेंशनरों को जुलाई 2022 से चार प्रतिशत, जनवरी 2023 से चार प्रतिशत और चार प्रतिशत जुलाई 2023 से कुल मिलाकर 12 प्रतिशत महंगाई भत्ते की तीन किस्त देय हो गई। सरकार से मांग की जाती है कि दशहरा, दिवाली से पहले महंगाई भत्ते की किस्त जारी करे। 1 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों को उनको मिलने वाले सभी आर्थिक लाभ जल्दी से जल्दी दिए जाएं। बकाया एरियर का भुगतान भी एक मुश्त किया जाए। पेंशनरों के लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान के लिए बजट में प्रावधान किया जाए। इकाई के वित्त सचिव संत राम वर्मा की ओर से स्वेच्छा से दोपहर के भोजन का प्रबंध किया गया। इस अवसर पर जिला प्रधान जगदीश दिनेश, जिला महामंत्री चेत राम वर्मा, सदर खंड प्रधान दौलत राम चौहान, सचिव राम प्रकाश वर्मा, बेरी बरमाना इकाई के प्रधान प्रेम सिंह चंदेल, सचिव श्याम लाल कोंडल, कृष्ण सिंह चंदेल सदा राम ठाकुर, सचिव बाबू राम शास्त्री, प्रेम सिंह चंदेल, दौलत राम चौहान, राम प्रकाश वर्मा सचिव और जिला महामंत्री चेत राम वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट

इन्हें किया सम्मानित

बागी गांव से सुख राम, सदाराम वर्मा, रोशन लाल वर्मा, गुलाबी देवी, कृष्णी देवी, सीता देवी, काहवी गांव से नरेंद्र कुमार वर्मा, गांव सुंगल से निक्की देवी, हरदेई, जीत राम, लाला राम, नंद लाल, छोटा राम वर्मा, गांव नोग से सत्या देवी, थोला राम, गांव बिनोला से सदा राम ठाकुर, प्रेम लाल ठाकुर, बिशन दास मन्हास, निक्कडू राम, बंशी राम वर्मा, गांव कुड्डी से दुर्गु राम, रत्न लाल, प्रसीनू, गांव देवली से बीरबल राम, निक्की देवी, सुंका राम भाटिया, गांव चमलोग से धनी राम, मस्त राम, गांव भराथु से नारायणु राम, कृष्ण लाल, कमला देवी, बसंत राम, दुर्गा राम, गांव मंगरोट से बाबू राम, निक्कू राम, घागस से कृष्ण लाल राणा, कंडैला से रोशन लाल चौहान।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed