{"_id":"67b7694b64afc0c64a0842ec","slug":"peepal-and-jasmine-got-married-legally-in-kunihar-solan-news-c-176-1-ssml1042-138238-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कुनिहार में पीपल और चमेली का विधि विधान से हुआ विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कुनिहार में पीपल और चमेली का विधि विधान से हुआ विवाह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। लोक निर्माण विभाग उपमंडल कुनिहार की ओर से पीपल के पेड़ का विवाह चमेली (सुइनो) की डाली के साथ संपन्न करवाया। विवाह को पंड़ितों की ओर से पूरे विधिविधान व रस्मों के साथ किया। विवाह की रस्मों को विभाग के कनिष्ठ अभियंता पुनीत शर्मा ने निभाया। इस मौके पर स्थानीय महिलाओं की ओर से विवाह गीत गाकर खूब मनोरंजन किया। वहीं बैंड बाजे की सुरीली धुनों ने विवाह में चार चांद लगा दिए। विभाग के सहायक अभियंता मनसा राम व जेई राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि विभाग की ओर से 2022 में यहां पीपल के पौधे को लगाया था। पौधा बड़ा होने पर विभागीय कर्मचारियों ने विवाह करवाने का निर्णय लिया जिसे आज विधि विधान के साथ पूरा किया गया। इस मौके पर सभी को भंडारे का प्रसाद वितरीत किया गया। इस मौके पर अधिशाषी अभियंता शशि पाल धीमान, राजेंद्र ठाकुर, धर्मपाल, हेमचंद, जयचंद ,जय सिंह, राकेश शर्मा अमर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।