फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pea harvest in rain-fed areas reduced to a single harvest, farmers worried

Solan News: बारिश पर निर्भर क्षेत्रों में एक ही तुड़ान में सिमट गई मटर की फसल, किसान परेशान

Sat, 14 Mar 2026 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Pea harvest in rain-fed areas reduced to a single harvest, farmers worried
सोलन में पिछले काफी समय से बारिश न होने से मुरझाई मटर की फसल। संवाद
इस बार लागत भी नहीं निकाल पा रहे किसान, बारिश की कमी से रुकी पौधों की ग्रोथ
विज्ञापन

सब्जी मंडी में 20-25 प्रति किलो मिल रहे दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन के मटर उत्पादकों पर इस बार कुदरत की बेरुखी भारी पड़ी है। समय पर बारिश न होने से जिला में मटर की फसल पहले ही तुड़ान में सिमट कर रह गई है। सूखे की मार के कारण न तो पौधों का सही विकास हो पाया और न ही फलियां पूरी तरह से भर सकीं। सबसे बुरा हाल जिले के बारिश पर निर्भर क्षेत्रों का है, जहां किसानों को बीज और महंगी दवाओं की लागत वसूलना भी मुश्किल हो गया है। जानकारी के अनुसार इस सीजन में बारिश की भारी कमी के कारण अधिकतर किसान बिजाई ही नहीं कर पाए थे। जिन किसानों ने सूखे के बावजूद रिस्क लेकर बिजाई की थी, उनकी फसल अब खेतों में ही दम तोड़ रही है। पिछले महीने की शुरुआत में नाममात्र की बारिश हुई जरूर, लेकिन वह फसल को संजीवनी देने के लिए नाकाफी साबित हुई। आलम यह है कि जो किसान मटर से अच्छी कमाई की उम्मीद लगाए बैठे थे, वे अब अपनी मूल लागत के लिए भी तरस रहे हैं। एक तरफ पैदावार कम हुई है, तो दूसरी तरफ बाजार में मिल रहे कम दाम किसानों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं। सोलन मंडी में इन दिनों मटर मात्र 20 से 25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। हालांकि, जिन क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है, वहां से मटर की खेप मंडी पहुंच रही है, लेकिन कुल उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

कोट

बारिश पर निर्भर क्षेत्रों में मटर की फसल पहले ही खराब हो चुकी थी। जिन इलाकों में देरी से बिजाई हुई थी, वहां भी फसल एक ही तुड़ान में खत्म हो रही है। बारिश न होने से ग्रोथ पूरी तरह बाधित हुई है।
विज्ञापन

- डॉ. देवराज कश्यप, उपनिदेशक, कृषि विभाग, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed