फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Patriotic dance, folk dance and group singing performances enthralled the audience.

Solan News: देशभक्ति नृत्य, लोकनृत्य, समूहगान की प्रस्तुतियों ने बांधा समा

Wed, 31 Dec 2025 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Patriotic dance, folk dance and group singing performances enthralled the audience.
एसवीएन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार में वा​र्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुति देते हुए विद
देशभक्ति नृत्य, लोकनृत्य, समूहगान की प्रस्तुतियों ने बांधा समा
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित
एसवीएन स्कूल कुनिहार में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। एसवीएन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार में 37वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत के माध्यम से मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल जज कम ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अर्की ईशानी शर्मा उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के प्रधानाचार्य केके यादव ने शिरकत की, जबकि समारोह की अध्यक्षता मानद अतिथि राजकुमार शर्मा, डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर कुनिहार ने की।
विज्ञापन

विद्यालय के चेयरमैन टीसी गर्ग, निदेशक लूपिन गर्ग, पद्मनाभम और हेमंत शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर चेयरमैन टीसी गर्ग ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों कोपुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य, लोकनृत्य, समूहगान और लघु नाटिकाओं ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। ।
इस अवसर पर वर्षभर की उपलब्धियों के लिए कनिया तंवर, सौरव, कृतिका, ऋक्स ठाकुर, अंचल, आदित्य, मानसी सिंह, ऐश्वर्या, सृष्टि, दिशा शर्मा, सजल ठाकुर, ज्योति, वेदिका, जतिन गौरव, दिव्यांश, आयुष गुप्ता, अलीशा सहित अनेक विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।


समारोह में पुष्पा गर्ग, सोना गर्ग, पद्मनाभम, सिमरन खान, कांति लाल, पुरुषोत्तम शर्मा, हेमंत शर्मा, सत्या कंवर सहित विद्यालय स्टाफ और क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed