{"_id":"6a08c9ee6e89c3f0300db31a","slug":"patients-will-get-the-facility-of-ultrasound-and-echo-test-in-a-single-modern-machine-solan-news-c-176-1-sln1013-169526-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मरीजों को एक ही आधुनिक मशीन में मिलेगी अल्ट्रासाउंड और ईको टेस्ट की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मरीजों को एक ही आधुनिक मशीन में मिलेगी अल्ट्रासाउंड और ईको टेस्ट की सुविधा
विज्ञापन
कथेड़ में बने रहे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मशीन लगाने को लेकर सरकार को भेजा प्रस्ताव
80 लाख की लगेगी मशीन, मिलेगी आधुनिक टेस्ट की सुविधा
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में दस साल पुरानी मशीन से चल रहा काम
निशिल मेहता
सोलन। कथेड़ में बन रहे नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाउंड और ईकोकार्डियोग्राफी (ईको) टेस्ट करवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। नए अस्पताल में मरीजों को सुविधा देने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया है। इससे मरीजों को दोनों टैस्ट एक ही मशीन से एक ही स्थान से करवाने की सुविधा मिलने वाली है।
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा को देखते हुए इस 80 लाख रुपये की लागत की आधुनिक मशीन को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कथेड़ में लगने का प्रस्ताव तैयार किया है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अभी के समय में मरीजों के अल्ट्रासाउंड टेस्ट 10 से 12 साल पुरानी मशीन से किए जा रहे है। यह मशीन बीच-बीच में किसी कारण से खराब भी होती रही है। ऐसे में मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए निजी अस्पतालों और क्लीनिकों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं पुरानी मशीन से काम करने में डॉक्टरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पुरानी मशीन में रोजाना हो रहे 25 टेस्ट
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में लगी पुरानी अल्ट्रासाउंड मशीन से रोजाना 20 से 25 मरीजों के अल्ट्रासाउंड टेस्ट हो रहे हैं। वहीं यह मशीन हांफ जाए, तो मरीजों को दिक्कतें होती है। नई मशीन से मरीजों की यह परेशानी भी कम होगी और अधिक मरीजों के टेस्ट भी हो सकेंगे।
विज्ञापन
कोट
मशीन का प्रस्ताव बनाने से पहले मरीजों की परेशानियों और डॉक्टरों को होने वाली दिक्कतों का पूरा ध्यान रखा गया है। इस आधुनिक मशीन से मरीजों को एक ही स्थान पर दो प्रकार के टेस्ट की सुविधा मिलेगी और डॉक्टरों को भी काम करने में आसानी होगी। कथेड़ के नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मरीजों को सभी आधुनिक सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
- डॉ. राकेश पंवार
चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन