{"_id":"620a9740e911c701964d42a2","slug":"patients-stand-in-long-queues-outside-opds-in-solan-hospital-solan-news-sml3995404100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन अस्पताल में दो घंटे तक बंद ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन अस्पताल में दो घंटे तक बंद ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की कतारें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चिकित्सकों की प्रदेशव्यापी पेन डाउन हड़ताल से दो घंटे में अस्पताल की ओपीडी के बाहर मरीजों की कतारें लग गईं। सोमवार को अस्पताल में अधिक भीड़ होने के कारण पर्ची काउंटर से प्रत्येक ओपीडी के बाहर लाइनें लगी रहीं।
इसी बीच मरीजों ने उमड़ती भीड़ को देखते हुए कई लोगों ने खुले स्थानों में ही बैठने में भलाई समझी। इस हड़ताल का सीधा असर लोगों पर पड़ा है और दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले लोग अधिक परेशान हुए हैं। टेस्ट करवाने की सुविधा भी आधा घंटा ही मिली है।
पे-स्केल बढ़ाने और अन्य कई मांगों को लेकर चिकित्सकों ने 10 फरवरी से पेन डाउन हड़ताल की जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि वह रोजाना 24 घंटे अपनी सेवाएं देने के लिए आगे रहते हैं। कोविड काल में भी चिकित्सकों ने जान की परवाह किए बिना कार्य किया है लेकिन चिकित्सकों को उस हिसाब से वेतन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
इन मांगों को पूरा करवाने के चिकित्सकों सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक कामकाज छोड़कर हड़ताल पर बैठ रहे हैं। 11:30 बजे के बाद मरीजों को परामर्श के दौरान टेस्ट की सलाह दी जाती है। टेस्ट की सुविधा मरीजों को आधा घंटा तक ही मिल पाती है।
पेश है लाइव रिपोर्ट :
स्थान- क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, समय-10 बजे। अस्पताल के पर्ची काउंटर पर लोगों की कतारें लगी हैं। मरीज परामर्श लेने के लिए पर्च बनाकर ओपीडी की ओर जा रहे हैं लेकिन यहां पहुंचकर मरीजों को हड़ताल का पता चलता है और लोग परेशान होते है।
समय-10:15। पर्ची बनाने के बाद मरीज उपचार के लिए मेडिसन ओपीडी के बाहर खड़े हुए हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को अधिक भीड़ मरीजों की उमड़ी है। इसी दौरान एक बुजुर्ग भी उपचार के लिए पहुंचे हैं लेकिन इन्हें भी चिकित्सकों की पेन डाउन हड़ताल का खामियाजा भुगतना पड़ा है और डेढ़ घंटे तक ओपीडी के बाहर इंतजार करना पड़ा है।
समय-10:30 बजे आपातकालीन कक्ष में भीड़ नहीं है। केवल आपात स्थिति में पहुंचे लोग ही उपचार करवा रहे हैं। कुछ देर पहले ही छोटे बच्चे का उपचार करवाकर अभिभावक आपातकालीन कक्ष से बाहर आए हैं।
समय 10:45। ओपीडी में उमड़ रही मरीजों की भीड़ को देखते हुए कुछ लोग अस्पताल के पास बैठे है और ओपीडी खुलने की राह देख रहे है। ओपीडी में भीड़ अधिक होने से सामाजिक दूरी भी नहीं बन पा रही है। इसके चलते कुछ मरीज अस्पताल से बाहर चले गए हैं।