फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Patients entangled with each other due to lack of number in Gynae OPD

Solan News: गायनी ओपीडी में नंबर न आने पर आपस में उलझे मरीज

Fri, 19 May 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 19 May 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Patients entangled with each other due to lack of number in Gynae OPD
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में म​​हिला होमगार्ड से बहस-बाजी करते तीमारदार। संवाद
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में शुक्रवार को गायनी ओपीडी के बाहर अपनी बारी को लेकर मरीजों में बहसबाजी हो गई। मरीजों का आरोप था कि वह सुबह से कतारों में लगे रहे, मगर दोपहर तक उनकी बारी नहीं आई, जबकि कुछ मरीज जो वहां पर देरी से आए, उनका नंबर पहले आ गया। उनका कहना था कि ओपीडी के बाहर होमगार्ड भी तैनात नहीं था। जिससे मनमर्जी से लोग जांच के लिए जा रहे थे। हालांकि जब बहसबाजी बढ़ी तो वहां पर दूसरी ओपीडी से महिला होमगार्ड कर्मी को भेजा गया। वहीं उसके साथ भी कुछ मरीजों ने बहसबाजी की और अपनी बारी न आने को लेकर सवाल उठाए। हालांकि बाद में महिला होमगार्ड कर्मी ने लोगों को उनकी पर्ची के अनुसार नंबर आने की बात कहकर मामला शांत करवाया। करीब 15 मिनट तक ओपीडी में बहसबाजी चलती रही।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीजाें का आवाजाही रहती है। ज्यादातर मरीज सुबह जल्दी इसलिए भी पहुंच जाते हैं ताकि उनका नंबर ओपीडी में समय पर आ जाए। मगर अक्सर यहां पर घंटों कतारों में लगने के बाद भी जब मरीजों का नंबर नहीं आता तो ओपीडी के बाहर हंगामा शुरू हो जाता है। वहीं कुछ समय पहले अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी के बाहर टोकन सिस्टम शुरू किया था। जिससे ओपीडी में चल रही पर्ची का बाहर डिस्प्ले पर नंबर आ जाता था, मगर गायनी ओपीडी के बाहर वह सिस्टम भी ठप पड़ा है, जिससे मरीज अक्सर आरोप लगाते हैं कि वहां पर मनमर्जी से मरीजों का नंबर लगाया जाता है।
विज्ञापन

उधर, इस बारे में क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसएल वर्मा ने कहा कि गायनी ओपीडी के बाहर मरीजों के बीच बहसबाजी का पता चलते ही वहां पर महिला होमगार्ड कर्मी को भेज दिया गया था। गायनी वार्ड के साथ ही कई ओपीडी हैं, जिससे गायनी ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ लगी रहती है। अस्पताल में पर्ची सिस्टम से ही सभी मरीजों का नंबर लगाया जाता है, कई बार मरीज बेवजह ही थोड़ी देरी होने पर बहसबाजी पर उतर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed