{"_id":"6383a86f5ba2de014c34e671","slug":"path-to-locality-blocked-in-chmbaghat-due-to-retaining-wall-construction-on-foulane-in-solan-solan-news-sml429145077","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चंबाघाट में डंगे का निर्माण कार्य चलने से रास्ता बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चंबाघाट में डंगे का निर्माण कार्य चलने से रास्ता बंद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगते चंबाघाट में फोरलेन निर्माण के लिए डंगे का निर्माण कार्य चलने से ग्रामीणों का रास्ता बंद हो गया। इसके चलते ग्रामीणों ने रोष जताया है। साथ ही जल्द रास्ता बनाने की मांग भी की है। रविवार को ग्रामीणों ने एकत्र होकर अपनी बात प्रशासन के सामने रखी है।
लोगों का कहना है कि यदि फोरलेन निर्माता कंपनी की ओर से यहां पर डंगा लगाया जाना था तो रास्ता तोड़ने से पहले इस बारे में स्थानीय लोगों को बताना चाहिए था लेकिन बिना जानकारी दिए रास्ता तोड़ा गया।
इससे बच्चों, बुजुर्ग और आने जाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। लोगों का कहना है कि पहले भी मिलकर रास्ते का निर्माण करवाया था। अब जिस तरह से डंगा लगाने के लिए रास्ता तोड़ा गया है, वह गलत है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यहां पर चलने-फिरने के लिए रास्ता रखा जाए।
विज्ञापन
वहीं, फोरलेन निर्माण कंपनी के इंजीनियर आशीष ने बताया कि जहां-जहां भी फोरलेन निर्माण के लिए जगह अधिगृहीत की है, वहां पर कार्य शुरू किया जा रहा है। चंबाघाट में भी इसी तर्ज पर कार्य शुरू किया है। उन्होंने कहा कि यहां एक अस्थायी रास्ता था लेकिन जैसे ही रिटेनिंग वाल यहां पर लगाई जाएगी, यहां सीढ़ियां भी बनाई जाएंगी।