फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Parwanoo Urban Bank launches special schemes for 29 days

Solan News: परवाणू अर्बन बैंक 29 दिन के लिए जारी की विशेष योजनाएं

Fri, 10 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Parwanoo Urban Bank launches special schemes for 29 days
ग्राहक गोष्ठी में गुरदयाल सिंह अपने विचार रखते हुएस्रोत: संवाद
नालागढ़ ब्रांच ने मनाया अपना 29वां स्थापना दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ ( सोलन)। दी परवाणू अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड नालागढ़ की ओर से बैंक का 29वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक ग्राहक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक हरिराम ने की और मुख्यातिथि के रूप में पीएनबी के पूर्व सहायक महाप्रबंधक गुरदयाल सिंह चंदेल थे। शाखा प्रबंधक हरिराम ने बैंक के 28 वर्षों के इतिहास पर प्रकाश डाला और बताया कि बैंक द्वारा 29वें स्थापना दिवस पर ग्राहकों के लिए 29 दिन के लिए आकर्षक योजनाएं चलाई जा रही रही हैं। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल से 8 मई तक (29 दिन तक) खोले गए सावधि जमा पर 29 प्वाइंट अधिक ब्याज दिया जाएगा और इस अवधि में विभिन्न ऋण योजनाओं में ब्याज दर में 29 प्वाइंट की छूट दी जाएगी।

इस अवसर पर मुख्यातिथि गुरदयाल सिंह चंदेल ने कहा कि पिछले 28 वर्षों में बैंक ने काफी अच्छा कार्य किया है। उन्होंने बैंक द्वारा प्रदान की जा रही ग्राहक सेवा की प्रशंसा की। इस अवसर पर देविंद्र मित्तल, सुभाष गुप्ता, आरपी चंदेल, आरएस ठाकुर, अमर सिंह कौशल, गुरचरण सिंह, ज्ञानदीप सिंह, सुरेंद्र शर्मा, चमनलाल, नरेंद्र राणा, योगेश भनोट सहित अनेक ग्राहक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed