फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Parwanoo depot to soon receive 16 new e-buses; rural routes to get relief.

Solan News: परवाणू डिपो को जल्द मिलेंगी 16 नई ई-बसें, ग्रामीण रूटों को मिलेगी राहत परिवहन निगम ने भेजी डिमांड, अगस्त के अंत तक पहुंचेंगी सभी बसें

Fri, 07 Aug 2026 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 07 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Parwanoo depot to soon receive 16 new e-buses; rural routes to get relief.
अमर उजाला में 6 अगस्त को प्रका​शित परवाणणू डिपो में बसों की कमी की खबर।
-अभियान इंपैक्ट-
विज्ञापन

अभी 56 रूटों के लिए यहां पर 26 बसें, 16 रूट चल रहे लंबे समय से बंद
मेकेनिकों के रिक्त पदों के लिए भी भेजा है प्रस्ताव, जल्द आने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के परवाणू डिपो को जल्द 16 नई ई-बसें मिलेंगी। परवाणू डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि इसके लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि इसी माह प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी और बसें परवाणू पहुंचेंगी।
इन सभी बसों को स्थानीय रूटों पर संचालित करने की योजना है। इससे लंबे समय से बसों की कमी से जूझ रहे कई ग्रामीण क्षेत्रों को राहत मिलेगी। वर्तमान में परवाणू डिपो के पास कुल 26 बसों का बेड़ा है। इनमें चार बसें लंबी दूरी के रूटों पर संचालित हो रही हैं। ये परवाणू–पालमपुर, चंडीगढ़-शिमला, शिमला-पठानकोट और परवाणू-चंडीगढ़-मनाली होकर दिल्ली के रूट हैं। शेष 41 बसें स्थानीय रूटों पर सेवाएं दे रही हैं। बसों की कमी के कारण कई बार स्थानीय रूट प्रभावित हो जाते हैं। उच्च न्यायालय के आदेशों के तहत 12 फीट वाली जेएनयूआरएम की 12 बसों को कार्यशाला में खड़ा किया गया है। इससे भी स्थानीय सेवाओं पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

प्रस्तावित रूट और लाभ
नई 16 ई-बसें मिलने के बाद उन्हें स्थानीय रूटों पर चलाया जाएगा। प्रस्तावित रूटों में कसौली, बायला, धर्मपुर और भोजनगर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं। इससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और कई गांवों को सीधा लाभ पहुंचेगा। इन बसों के मिलने से बंद पड़े रूटों को दोबारा से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिपो में कर्मचारियों की कमी
परवाणू डिपो कार्यशाला में 60 से ज्यादा मेकेनिक के पद रिक्त हैं। कई जगह 6 से 7 पदों के बावजूद एक ही मेकेनिक कार्यरत है। मेकेनिकों की कमी का मामला उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जाता रहा है। पर्याप्त कर्मचारी और नई बसें मिलने से डिपो की कार्यक्षमता बढ़ेगी। स्थानीय रूटों पर बस सेवाएं अधिक नियमित और सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगी। तकनीकी कर्मचारियों को पूरा करने के लिए सरकार को दोबारा प्रस्ताव भेजने की तैयारी है। निगम मेकेनिकों के पदों को भरने के लिए भी प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed