फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Panchayats and employees honored for doing good work

जिला में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली पंचायतें, कर्मचारी सम्मानित

Fri, 15 Apr 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Panchayats and employees honored for doing good work
सोलन के ठोडो मैदान में हिमाचल दिवस पर कार्यक्रम में परेड करते पुलिस होमगार्ड की टुकडियां। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। 75वां जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने जनमंच, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, हिमकेयर और सहारा जैसी सशक्त योजनाओं के माध्यम से आम जन का जीवन सुगम बनाने की दिशा में कार्य किया है। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस एवं गृह रक्षा की ओर से आयोजित मार्चपास्ट की सलामी ली। इससे पहले पूर्व कारगिल शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

उत्कृष्ठ कार्य करने वाली पंचायतें की सम्मानित
इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों, कोविड के दौरान अच्दा कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों, पंचायत सचिवों समेत परेड में भाग लेने वाले पुलिस कर्मियों, रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले आईसीडीएस कर्मियों, स्कूली बच्चों को भी सम्मानित किया। इस दौरान सेंट मैरी स्कूल कसौली की सात वर्षीय धृति राणा ने योगासन से सबको हैरान किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन

अपने संबोधन में डॉ. सैजल ने कहा कि वर्तमान सरकर ने ऐसी योजनाएं प्रारंभ की हैं जो जन-जन को समय पर सहायता प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 25 जनमंच के माध्यम से अभी तक प्रदेश में प्राप्त 54000 से अधिक शिकायतों में से अधिक का निपटारा किया जा चुका है। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 का लाभ उठाकर लोग अपने घर से ही 3 लाख से अधिक शिकायतों का समाधान प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास एवं सबका विश्वास’ के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम में महापौर नगर निगम पूनम ग्रोवर, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, बीडीसी सोलन के उपाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, बघाट बैंक के अध्यक्ष सुंदर सिंह, जिला सहकारी फेडरेशन के अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर, बघाट बैंक के उपाध्यक्ष संजीव सूद, उपायुक्त कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल, नगर निगम सोलन के आयुक्त राजीव कुमार, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी का भाषण ही चलाना हुआ मुश्किल
हिमाचल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी का संदेश भी प्रसारित किया गया। मगर मोदी का भाषण प्रसारित करना ही मुश्किल हो गया। सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते चार बार मोदी का भाषण रुका। इस दौरान बार-बार भाषण को भी रिपीट किया गया। मोदी ने अपने भाषण के दौरान हिमाचल को बधाई दी।

सोलन में हिमाचल दिवस पर कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद

सोलन में हिमाचल दिवस पर कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद- फोटो : SOLAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed