{"_id":"5f54df768ebc3ea3d9574c0f","slug":"panchayat-villagers-agitate-over-constituting-kandaghat-nagar-panchayat-stages-protests-solan-news-sml3441788138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडाघाट को नगर पंचायत बनाने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडाघाट को नगर पंचायत बनाने पर भड़के लोग
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। उपमंडल मुख्यालय की सिरिनगर पंचायत के कई क्षेत्रों को पंचायत से हटाकर नगर पंचायत बनाने की सरकार की घोषणा के साथ बहुत से लोग और संस्थाएं विरोध में उतर आई हैं। जल्द ही सरकार और प्रशासन को घेरने की तैयारी में जुट गए हैं। नगर पंचायत के विरोध में रविवार को पंचायत के वार्डों में अलग-अलग नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर प्रशासन के पास अपना विरोध दर्ज करवाने की रणनीति भी तैयार की गई। इस विरोध में ग्राम विकास सभा सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग मिल रहा है।
प्रधान रमेश ठाकुर ने कहा कि सरकार का यह फैसला किसानों के लिए घातक है। नगर पंचायत बनने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वार्ड स्तर पर बैठकों में निर्णय लिया गया कि आगामी एक दो दिनों में उपायुक्त और एसडीएम के माध्यम से सरकार तक विरोध दर्ज करवाया जाएगा। लोगों ने कहा कि नगर पंचायत नहीं दो पंचायतें बनाने का प्रस्ताव था जिसे अनदेखा किया गया है। प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा के वरिष्ठ नेता अपनी ही सरकार के इस फैसले को गलत करार दे रहे हैं। इस मौके पर वार्ड सदस्य शारदा देवी, बंती देवी, संदीप ठाकुर, पूर्व प्रधान गुरविंद्र सिंह, राजविंद्र सिंह, लायक राम, गोपाल चंद, विनय ठाकुर, इंद्र सिंह ठाकुर, सतेंद्र ठाकुर, हरमेश चंद मौजूद रहे।
दो धाराओं में बंट गया नगर पंचायत मामला
कंडाघाट नगर पंचायत बनाने का मामला अब दो धाराओं में बंट गया है। एक पक्ष में भाजपा-कांग्रेस दोनों दलों के लोग शामिल हैं जो फैसले का समर्थन कर सरकार का आभार जता रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा-कांग्रेस के ही लोग लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। दोनों पक्षों के लोग अपना-अपना जोर लगा रहे हैं। देखना यह है कि आने वाले दिनों में नगर पंचायत का मामला क्या करवट लेता है।