फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Panchayat facilities will not be available if an FIR regarding drugs is registered.

Solan News: नशे की एफआईआर दर्ज होने पर नहीं मिलेगी पंचायत की सुविधाएं

Mon, 27 Jul 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट पंचायत की बैठक में फैसला
विज्ञापन

बधाई राशि अधिकतम 2100 रुपये तय
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट की बैठक उपप्रधान हेमराज गौतम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्र के विकास, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए कई प्रस्ताव पारित किए गए।
प्रधान श्याम सिंह चौधरी और उपप्रधान हेमराज गौतम ने बताया कि पंचायत ने नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए निर्णय लिया है कि जिस व्यक्ति के विरुद्ध नशे से संबंधित मामला दर्ज होगा, उसे ग्राम पंचायत की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा। पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के लिए भविष्य में भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में किन्नर समाज को शुभ अवसरों पर दी जाने वाली सम्मान राशि की अधिकतम सीमा 2100 रुपये निर्धारित करने का भी निर्णय लिया गया। पंचायत के अनुसार लोग अपनी इच्छा से 500, 1100 या अधिकतम 2100 रुपये तक ही सम्मान राशि दे सकेंगे। बैठक में पंचायत के विकास कार्यों, सामाजिक उत्थान और अन्य जनहित के मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पंचायत सदस्य सुनीता, गीता देवी, मीरा देवी, कर्म चंद, प्रेम चंद, राज कुमारी, राजेश कुमार, मंजू देवी, तरुणा शुक्ला, तिलक राज और श्याम लाल, पंचायत सचिव धनी राम, सह सचिव मीरा तथा चौकीदार पवन शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed