फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Painting competition on Shoolini fair on 24th

Solan News: शूलिनी मेले को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता 24 को

Thu, 15 Jun 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 15 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
इच्छुक प्रतिभागियों को 20 जून तक करना होगा आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन में राज्य स्तरीय शूलिनी मेले का आयोजन 23 से 25 जून तक किया जा रहा है। शूलिनी मेले के दौरान जिला प्रशासन एवं शूलिनी मेला कमेटी की ओर से दिनांक 24 जून को सुबह 11:00 बजे से भाषा एवं संस्कृति विभाग कला केंद्र कोठो में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें सोलन जिले के स्कूल, कॉलेजो और विश्वविद्यालयों के अतिरिक्त सोलन जिले के कला प्रेमी (युवा, आम नागरिक, वरिष्ठ नागरिक) भाग ले सकते हैं।

जिला भाषाधिकारी ममता वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को ड्राइंग बोर्ड, पैंसिल व रंग स्वयं लाने होगें। चित्रकला समिति द्वारा केवल ड्राइंग शीट दी जाएगी। मेला कमेटी द्वारा केवल पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतिभागिता संबंधी सूचना दिनांक 20 जून तक लिखित रूप में या दूरभाष नंबर 01792-223571 पर या ई.मेल dlosolan39@gmail.com पर की जा सकती है, ताकि तदानुसार बैठने की व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाएं की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed