{"_id":"6a5e0fdeb147c87d2c058081","slug":"oxygen-plant-becomes-operational-at-regional-hospital-solan-relief-for-patients-solan-news-c-176-1-sln1013-174421-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में ऑक्सीजन प्लांट शुरू, मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में ऑक्सीजन प्लांट शुरू, मरीजों को राहत
Mon, 20 Jul 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में शुरू हुआ ऑक्सीजन प्लांट। संवाद
ऑक्सीजन सिलिंडर के सहारे नहीं रहेंगे वार्डों में मरीज
समय पर मिल सकेगी मरीजों को ऑक्सीजन की सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मरीजों को बड़ी राहत मिली है। अस्पताल में 4 महीने से बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट अब शुरू हो गया है। इससे अब मरीजों को सांस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर के सहारे नहीं रहना होगा। वहीं आपातकालीन स्थिति में तीमारदारों को भी भटकना नहीं होगा। मरीजों को वार्डों में ही ऑक्सीजन की सुविधा मिल सकेगी।
अस्पताल में मार्च में ऑक्सीजन प्लांट का टेंडर खत्म हो गया था, जिस कारण इसे बंद करना पड़ा। टेंडर को जल्द शुरू करने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से सरकार को कई बार रिमाइंडर भेजा गया, लेकिन टेंडर शुरू नहीं हो रहा था। चार माह तक प्रशासन को बद्दी से हर सप्ताह सिलिंडर की सप्लाई मंगवानी पड़ रही थी। अब प्लांट शुरू होने के कारण मरीजों के साथ तीमारदारों को भी काफी सुविधा मिली है। ऐसे में अब मरीजों को समय पर ऑक्सीजन की सप्लाई मिल सकेगी।
उधर, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए ऑक्सीजन प्लांट का टेंडर लगा कर इसे शुरू करवा दिया गया है। ऐसे में अब मरीजों को काफी राहत मिलेगी। हालांकि अभी कर्मचारियों की कमी के कारण प्लांट रात को बंद रहेगा। ऐसे में रात को सिलिंडर के सहारे ही मरीजों को ऑक्सीजन की सप्लाई मिल पाएगी। कहा कि कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की गई है।