{"_id":"56f154fd4f1c1b925ff14d24","slug":"overlod-vechile","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग की तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग की तो होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Tue, 22 Mar 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक में स्कूली बच्चों को स्कूलों तक पहुंचाने में हो रहे यातायात नियमों के उल्लंघन का मामला गूंजा रहा। बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूल के लिए छोटे वाहनों में बच्चों को लाने-ले जाने के सिस्टम पर नजर रखें। यह तय करें कि प्राइवेट वाहनों में बच्चों की ओवरलोडिंग न हो, रफ्तार कम हो तथा वाहनों में रखे चालक के लाइसेंस भी चेक किए जाएं।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसे सभी वाहनों का त्वरित निरीक्षण करने। उल्लंघन करने वाले चालकों के चालान काटें। उन्होंने कहा कि शरुआत में यह अभियान एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि अधिकारियों, कर्मचारियों और जन प्रतिनिधियों के आपसी समन्वय के साथ ही लोगों की समस्याओं को पूरी तरह निपटाया जा सकता है।
विज्ञापन
कहा कि आज विश्व जल दिवस है और इस अवसर पर हम सभी को जल के सदुपयोग की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की खामियों को दूर कर लक्षित वर्गों को समय पर आवश्यक खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाएं। मंत्री ने परिवहन विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को आम लोगों से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने के
विज्ञापन
निर्देश दिए।
समय पर हो गैस आपूर्ति
मंत्री ने जिले के सभी खंडों एवं पंचायतों में रसोई गैस की आपूर्ति समय पर और नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। कहा कि सोलन में जनसंख्या के बढ़ते दबाव के दृष्टिगत यह आवश्यक है कि निर्माण कार्य पूरी योजना के साथ किया जाए ताकि सभी नागरिकों को आधारभूत सुविधाएं एवं विकास के लिए आवश्यक स्थान उपलब्ध हो सके। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि शहर में बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के नियमित रूप से चालान काटें।
अंशदान से सुधरेगा मोहन पार्क
मंत्री ने सोलन शहर के मोहन पार्क की स्थिति सुधारने के लिए सभी से अंशदान करने का आग्रह किया। कहा कि इस कार्य के लिए विधायक निधि से भी पैसा उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रवेश द्वार परवाणू के सुंदरीकरण के लिए योजना बनाकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि 05.5 किलोमीटर लंबे शामती बाईपास की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को नाबार्ड से शीघ्र स्वीकृति दिलवाएं। कहा कि स्वीकृति मिलते ही बाईपास का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। बाईपास के लिए लगभग 26 करोड़ रुपये की परियोजना नाबार्ड को प्रेषित की है।
यह निर्णय
- घरयाच पंचायत में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा।
- धर्मपुर-शालाघाट (वाया कुनिहार) सड़क मार्ग होगा चौड़ा
- भूमिहीनों को आवास के लिए भूमि प्रदान के मामले दो माह में निपटेंगे
- आपातकालीन परिस्थितियों टोल फ्री 1077, 100 तथा 108 नंबर
स्कूली बच्चों को हाथ धोना सिखाएंगे।
यह रहे मौजूद
बैठक में पूर्व विधायक मेजर कृष्णा मोहिनी, प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चौहान, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, प्रदेश पर्यटन विकास निगम निदेशक मंडल के सदस्य सुरेंद्र सेठी, प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य अरविंद गुप्ता, विभिन्न गैर सरकारी सदस्य, पुलिस अधीक्षक सोलन अंजुम आरा, उपमंडल अधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा जिला के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।