{"_id":"6aad21cbc16dc78a7c053063","slug":"orders-issued-for-the-posting-of-nine-doctors-including-four-anesthesiologists-in-the-district-solan-news-c-176-1-sln1013-179343-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले में चार एनेस्थीसिया सहित नौ चिकित्सकों की तैनाती के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले में चार एनेस्थीसिया सहित नौ चिकित्सकों की तैनाती के आदेश
Sat, 19 Sep 2026 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
सोलन, सायरी, अर्की व नालागढ़ अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती
सायरी में एक साल बाद दोबारा से शुरू होंगे मरीजों के जरूरी ऑपरेशन
मेडिसिन, सर्जरी व आर्थो के विशेषज्ञों की तैनाती से भी मिलेगी मरीजों को राहत
निशिल मेहता
सोलन। जिले के मरीजों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। जिले के चार अस्पतालों में रिक्त पड़े पदों पर चार एनेस्थीसिया विशेषज्ञों समेत नौ विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। चिकित्सकों की तैनाती से लंबे समय से विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहे अस्पतालों में मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
सोलन, सायरी, अर्की और नालागढ़ अस्पताल में एक-एक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती की गई है। इसके अलावा सायरी अस्पताल में सर्जरी, आर्थो और मेडिसिन विशेषज्ञ भी सेवाएं देंगे। वहीं नालागढ़ अस्पताल में सर्जरी और आर्थो विशेषज्ञों की जल्द तैनाती की जाएगी। इनमें से कई विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं शुरू भी कर दी हैं।
जिले में पहले विशेषज्ञ चिकित्सकों के 27 पद रिक्त थे। इनमें से अब नौ पदों को भर दिया गया है। सायरी अस्पताल में सबसे अधिक चार चिकित्सकों की तैनाती हुई है। विशेषज्ञ चिकित्सक मिलने से यहां करीब एक साल से बंद पड़े ऑपरेशन दोबारा शुरू किए जा सकेंगे। इसके अलावा मेडिसिन और आर्थो विशेषज्ञों की तैनाती से सोलन अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से मरीजों को उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों या दूरदराज के क्षेत्रों में जाने की जरूरत कम होगी। इससे सैकड़ों मरीजों को आवाजाही में भी सुविधा मिलेगी।
प्रदेश में करीब 200 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती
प्रदेशभर के विभिन्न अस्पतालों में करीब 200 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। इनमें से सोलन जिले को नौ चिकित्सक मिले हैं। हालांकि जिले के कई अस्पतालों में अभी भी चिकित्सकों के पद रिक्त हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को उपचार के लिए कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने शेष रिक्त पदों को भी जल्द भरने की मांग की है।
कोट
जिले में नौ विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के आदेश जारी हुए हैं। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। सायरी अस्पताल में बंद पड़े ऑपरेशन भी दोबारा शुरू किए जा सकेंगे। कंडाघाट में फिलहाल सर्जरी सेवाएं बंद हैं, ऐसे में वहां भी चिकित्सक की तैनाती के लिए मांग भेजी गई है। इसके अलावा अन्य अस्पतालों में रिक्त पदों को भरने की मांग भी भेजी गई है। - डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वाथ्य विभाग सोलन