{"_id":"592c2d5a4f1c1bed14bdb8ac","slug":"order-to-leave-a-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन की जद में आए लोगों को घर छोड़ने के आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन की जद में आए लोगों को घर छोड़ने के आदेश
सोलन, ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका-शिमला एनएच के फोरलेन को लेकर चल रहे निर्माण कार्य की जद में आने वाली दुकानों और भवनों को खाली करना होगा। भवन मालिकों और कारोबारियों ने अगर सामान नहीं समेटा तो इसके बाद कंपनी खुद कब्जे छुड़वाएगी। प्रशासन के साथ हुई कंपनी अधिकारियों की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। वहीं दूसरी तरफ व्यापारियों का कहना है कि कुछ लोगों के खाते में अभी तक मुआवजे के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे लोगों के कब्जे अभी हटाना गलत होगा।
विज्ञापन
यहां करीब ढाई सौ के आसपास लोग फोरलेन के कार्य से प्रभावित हुए हैं। इस फोरलेन के बनने के बाद शिमला से चंडीगढ़ पहुंचना जहां सुविधाजनक होगा वहीं समय भी कम लगेगा। फोरलेन को लेकर जमीन का अधिग्रहण पहले ही एनएच कर चुका है। अब सड़क के निर्माण कार्य के चलते दुकानदारों और घर के मालिकों को यह कब्जे छोड़ने होंगे। इन आदेशों के बाद फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी ने परवाणू से चंबाघाट तक वाहन में लाउड स्पीकर लगाकर कब्जे छोड़ने की हिदायत दी। लोगों को यह कब्जे सोमवार शाम तक छोड़ने के आदेश दिए हैं। सोमवार शाम तक अगर लोगों ने कब्जे नहीं छोड़े तो मंगलवार को कंपनी खुद कब्जे छुड़वा लेगी।
विज्ञापन
डीसी के आदेश पर की कार्रवाई : पात्रा
जीआर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर देवाशीष पात्रा ने बताया कि उपायुक्त सोलन ने यह आदेश जारी किए हैं। इसके बाद लोगों से कब्जा छोड़ने का आग्रह किया है। कब्जे हटने के बाद ही फोरलेन के निर्माण कार्य को कंपनी गति
विज्ञापन
दे पाएगी।
बिना पैसे दिए हटाना गलत : गोयल
धर्मपुर व्यापार मंडल के उपप्रधान सुरेंद्र गोयल ने कहा कि जिन लोगों के खाते में एनएचएआई ने फंड डाल दिया है उनको कब्जा छोड़ना होगा। नियम के अनुसार उन लोगों को 60 दिन के अंदर कब्जा खाली करना है। लेकिन जिन लोगों के खाते में अभी भी पैसा नहीं आया है उन्हें उजाड़ना गलत है। इसका सभी व्यापारी विरोध करेंगे।
39 किलोमीटर लंबा बनेगा फोरलेन
कालका-शिमला एनएच को फोरलेन में बदलने के लिए परवाणू-चंबाघाट तक कुल 39 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए ढाई साल का समय निर्धारित किया है। इस पूरे मार्ग पर कुल 748 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फोरलेन की ज़द में ढाई सौ रिहायशी बस्तियां आती हैं। इनमें व्यापारिक प्रतिष्ठान भी शामिल हैं। इन लोगों को विस्थापन झेलना होगा।